कर्तव्यों के प्रति हो सकारात्मक रुख: विधायक विक्रम सिंह नेगी ने दिव्यांगजनों को भेंट की स्कूटी-Newsnetra

कर्तव्यों के प्रति हो सकारात्मक रुख – नेगी
नई टिहरी : प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने नई टिहरी विकास भवन में प्रतापनगर क्षेत्र के दिव्यांगजनों को विधायक निधि से स्कूटी वितरित की । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज में दिव्यांगजनों के प्रति सकारात्मक रुख होना चाहिए । समाज में महिलाओं बुजुर्गों दिव्यांगजनों के प्रति कर्तव्य मेरी प्राथमिकता रही है।आज स्कूटी भेंट करते हुए मुझे काफी संतुष्टि हो रही है कि मेरे द्वारा किए गये प्रयास आज साकार हो रहे हैं। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी मोहम्मद असलम जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकुनी ने विधायक विक्रम सिंह नेगी का अभिनंदन किया और दिव्यांग जन रमेश दत्त कुकरेती बसंत चंद खेम चंद को स्कूटी वितरित की । इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला जिला पंचायत सदस्य विजयपाल रावत कांग्रेस नेता शांति प्रसाद भट्ट जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल नगर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप पंवार विजय गुनसोला पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश राणा महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशी रावत ममता उनियाल दिनेश पंवार मुशर्रफ अली देवेंद्र नौडियाल अनीता रावत युवराज चौहान मोहित रावत घनश्याम पंवार आदि उपस्थित थे।





