उत्तराखंड में भालू का आतंक! बंगथल में दो गौशालाएं तोड़ीं, बैल को मार डाला; ग्रामीणों ने लगाया जाम-Newsnetra
विकासखंड के चंद्रशिला पट्टी में भालू का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों और पशुपालकों में दहशत का माहौल है। बीती रात बंगथल गांव में भालू ने दो गौशालाएं तोड़कर एक बैल को मार डाला, जबकि एक अन्य बैल और गाय को घायल कर दिया। लगातार हो रहे मवेशियों के नुकसान से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृत बैल को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक चले जाम के बाद वन विभाग के अधिकारियों के लिखित आश्वासन पर ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त किया।

बीती रात बंगथल में हुई घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान ज्योति देवी के नेतृत्व में गांव के नीचे सड़क पर मृत बैल को रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि लगातार मवेशियों को मारने के बावजूद भालू के आतंक से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं







