भराड़ीसैंण में पांच दिन चला बजट सत्र, पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी बहस के बाद बजट पारित-Newsnetra
भराड़ीसैंण की वादियों में पांच दिन चले सत्र में जनहित के मुद्दों पर चर्चा के साथ ही पक्ष-विपक्ष के बीच शब्दों के बाण भी खूब चले। सरकार ने जहां अपनी चार साल की उपलब्धियां और भविष्य के रोड मैप को सदन में रखा, वहीं विपक्ष ने विभिन्न मुद्दो पर सरकार को घेरने का प्रयास किया
शुक्रवार को सदन में भोजनावकाश के बाद सदन में बजट पर चर्चा शुरू हुई। पक्ष व विपक्ष के विधायकों ने बजट चर्चा में भाग लिया। विधानसभा सत्र के पांचवें दिन सदन में भ्रष्टाचार, खनन, स्वास्थ्य, किसानों के मुद्दे गरमाए रहे। सरकार ने पहले से ही पांच दिन का सत्र तय किया था। लेकिन विपक्ष सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग कर सरकार पर सदन न चलाने के आरोप लगाता रहा।





