देहरादून में एलपीजी संकट गहराया, 95 हजार पार पहुंचा बैकलॉग, 18 हजार उपभोक्ताओं को मिली राहत-Newsnetra
पिछले कई दिनों से लगातार गैस बुकिंग की संख्या कम हो रही थी। इससे गैस का इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही थी। मंगलवार को गैस बुकिंग मात्र सात हजार हुई और 12 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की गई।
जिले में गैस का बैकलॉग फिर बढ़ गया है। बुधवार को जिले में 38 हजार से ज्यादा लोगों ने गैस की बुकिंग कराई। इससे बैकलॉग बढ़कर 95 हजार पार पहुंच गया। 18 हजार उपभोक्ताओं को गैस का वितरण किया गया।
कंट्रोल रूम पर आईं 25 शिकायतें
डीएम सविन बंसल के निर्देश पर कंट्रोल के प्रसारित नंबरों 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। बुधवार को भी 25 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के संबंध में दर्ज हुईं। जिला खाद्य पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने एलपीजी गैस की आपूर्ति, सिलिंडर उपलब्धता या अन्य समस्या के संबंध में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कराई





