प्रदेश के पत्रकारों के लिए बड़ी सौगात: पुष्कर सिंह धामी की घोषणा—हर जिले में बनेंगे आधुनिक मीडिया सेंटर-Newsnetra
देहरादून। प्रदेश के पत्रकारों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के प्रत्येक जिले में आधुनिक मीडिया सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।
सीएम ने डीजी सूचना बंशीधर तिवारी को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये मीडिया सेंटर जिलों के पत्रकारों के लिए एक केंद्रीय मंच के रूप में कार्य करेंगे, जहां उन्हें कार्य से संबंधित सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध होंगे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में पारित बजट में इस योजना के लिए प्रावधान किया गया है, जिससे पत्रकारों को बेहतर कार्य वातावरण मिल सकेगा।
यह घोषणा आज उत्तरांचल प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बैठक के दौरान की गई। इस अवसर पर प्रेस क्लब के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को अपने आगामी क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित भी किया।
सीएम धामी ने पत्रकारों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि राज्य सरकार मीडिया को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।





