सोशल मीडिया पोस्ट बना विवाद की वजह: हेमंत द्विवेदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर मामला दर्ज-Newsnetra
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डालने के मामले में पुलिस ने आरोपी कथित पत्रकार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
थानाध्यक्ष संतोष कुंवर ने बताया कि घटना शुक्रवार की है। मामले में हेमंत द्विवेदी के निजी सचिव प्रमोद नौटियाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कथित पत्रकार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है। इसमें उनके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इससे उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है
साथ ही लोगों में भ्रम भी पैदा हुआ है और बीकेटीसी संस्था की छवि धूमिल हुई है। बताया कि 17 मार्च को बीकेटीसी के अध्यक्ष की ओर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया था। आरोप है कि इस दौरान दीप मैठाणी ने प्रेसवार्ता में अड़चने पैदा करने का भी प्रयास किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी





