By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: पीआईबी देहरादून में बड़ी प्रेस वार्ता: एलपीजी सप्लाई को लेकर सरकार का बड़ा अपडेट-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > पीआईबी देहरादून में बड़ी प्रेस वार्ता: एलपीजी सप्लाई को लेकर सरकार का बड़ा अपडेट-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

पीआईबी देहरादून में बड़ी प्रेस वार्ता: एलपीजी सप्लाई को लेकर सरकार का बड़ा अपडेट-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/04/06 at 10:11 PM
News Netra Admin
Share
8 Min Read
662508760 1254783320158030 5052397339961870472 n
SHARE
पीआईबी देहरादून में बड़ी प्रेस वार्ता: एलपीजी सप्लाई को लेकर सरकार का बड़ा अपडेट-Newsnetra
सूचना प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत पीआईबी देहरादून में आईओसीएल-उत्तराखण्ड के राज्य स्तरीय समन्वयक, तेल उद्योग ने एलपीजी और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता तथा गलत सूचना का मुकाबला करने के उपाय को लेकर पत्रकारों से वार्ता की।
डिविजनल रिटेल सेल्स हेड, आईओसीएल-उत्तराखण्ड, राज्य स्तरीय समन्वयक, तेल उद्योग श्री कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि पश्चिम एशिया में जारी घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए प्रमुख क्षेत्रों पर अद्यतन जानकारी में नागरिकों को एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के लिए डिजिटल माध्यमों का उपयोग करने और अनावश्यक वितरकों के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है।
667407014 1254783290158033 230559573418561497 n
डायवर्जन रोकने के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) आधारित एलपीजी डिलीवरी फरवरी 2026 में 53 प्रतिशत से बढ़कर कुल 90 प्रतिशत हो गई । मार्च 2026 से अब तक 3.6 लाख कनेक्शनों में गैस कनेक्शन स्थापित होने और 3.9 लाख से अधिक नए पंजीकरण के साथ पीएनजी के विस्तार में गति है ।
प्रेस वार्ता में बताया गया कि भारत अपनी कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की लगभग 80% जरूरत आयात के माध्यम से पूरी करता है। तेल कंपनियां केंद्र सरकार और राज्य सरकार के साथ समन्वय बनाकर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं और पूरी स्थिति पर क्लोज मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी प्रकार की कमी न हो।
आईओसीएल, उत्तराखण्ड की तरफ से बताया गया कि आगामी चारधाम यात्रा के लिए एलपीजी और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती खपत को लेकर केंद्र सरकार को राज्य की तरफ से मांग भेजी जा रही है ।
एलपीजी (LPG) के संदर्भ में, भारत की लगभग 60% आवश्यकता आयात से पूरी होती है। सभी रिफाइनरियां पूर्ण क्षमता पर चल रही हैं और एलपीजी उत्पादन को बढ़ाया गया है। उत्तराखण्ड राज्य में उपभोक्ताओं को लगातार एलपीजी आपूर्ति की जा रही है, लेकिन वर्तमान में लगभग 6.97 दिनों का बैकलॉग है, जिसका मुख्य कारण उपभोक्ताओं द्वारा घबराहट में रिफिल बुकिंग करना है। लगभग 85% बुकिंग ऑनलाइन हो रही हैं और डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) का कार्यान्वयन भी 85% तक हो चुका है। घरेलू एलपीजी आपूर्ति औसतन 18 लाख प्रति माह है। मार्च में जहां प्रतिदिन लगभग 65,000 सिलेंडर की आपूर्ति हो रही थी, वहीं वर्तमान में यह घटकर लगभग 56,000 प्रतिदिन (लगभग 85%) रह गई है। गैर-घरेलू एलपीजी की आपूर्ति औसतन 1.6 लाख प्रति माह है, जिसमें प्रतिदिन लगभग 5,000 सिलेंडर की आपूर्ति होती थी, लेकिन वर्तमान में यह घटकर लगभग 2,600 प्रतिदिन (लगभग 55%) हो गई है। 5 किलोग्राम सिलेंडरों की आपूर्ति भी 800 प्रतिदिन से घटकर लगभग 250 प्रतिदिन रह गई है। डिलीवरी का समय शहरी क्षेत्रों में लगभग 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 45 दिन है। गैर-घरेलू आपूर्ति में अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों, होटल/ढाबों, औद्योगिक कैंटीनों और फार्मा क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है।
बताया गया है कि एक आंकड़े के मुताबिक उत्तराखण्ड में 5 अप्रैल को 34,448 एलपीजी बुकिंग हुई ।
29 मार्च से 4 अप्रैल तक 2,95,624 एलपीजी बुकिंग हुई ।
मार्च 2024 में 14,06,421 एलपीजी बुकिंग हुई । 5 अप्रैल को 26,595 एलपीजी डिलीवरी हुई ।
29 मार्च से 4 अप्रैल तक 2,50,344 एलपीजी डिलीवरी हुई । मार्च 2024 में 11,25,546 एलपीजी डिलीवरी हुई ।
फिलहाल प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत प्रतिदिन लगभग 5,000 सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं । ईंधन आपूर्ति की स्थिति (पेट्रोल और डीजल) की बात करें तो पूरे राज्य में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध हैं। कुल 978 रिटेल आउटलेट सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं, जिनमें IOC- इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के 431, BPC- भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के 214, HPC- हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के 254, RIL- रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के 28 और Nayara के 51 आउटलेट शामिल हैं। औसत उपलब्धता पेट्रोल (MS) के लिए लगभग 60,000 किलोलीटर और हाई-स्पीड डीजल (HSD) के लिए लगभग 75,000 किलोलीटर है। पेट्रोल में 2% और डीजल में 6% की वृद्धि दर्ज की गई है। रिटेल आउटलेट्स और टर्मिनलों दोनों में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति प्रणाली सुचारू रूप से चल रही है।
सिटी गैस वितरण और वैकल्पिक ईंधन के क्षेत्र में राज्य में 5 CGD- सिटी गैस वितरण कंपनियां कार्य कर रही हैं, जिनमें देहरादून में GAIL Gas, ऊधम सिंह नगर में IOC-Adani Gas Pvt. Ltd., हरिद्वार में HNGPL और नैनीताल में HPCL शामिल हैं। राज्य में CNG, घरेलू PNG और वाणिज्यिक एवं औद्योगिक PNG की आपूर्ति में कोई बाधा या प्रतिबंध नहीं है। इन कंपनियों द्वारा घरेलू PNG कनेक्शन को तेजी से बढ़ाने, कम समय में अधिकतम कवरेज सुनिश्चित करने, सर्वे और संस्थागत कनेक्शन को प्राथमिकता देने, दैनिक प्रगति की निगरानी करने और अधिकतम जनहित के आधार पर प्राथमिकता तय करने जैसे कदम उठाए जा रहे हैं। 1 मार्च से अब तक 1,388 PNG कनेक्शन दिए गए हैं, जिनमें से पिछले दिन 40 कनेक्शन जोड़े गए, और कुल उपभोक्ताओं की संख्या 35,589 हो गई है।
उत्तराखण्ड में निगरानी और अनुपालन के तहत नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है ताकि जमाखोरी और कालाबाजारी को रोका जा सके। अब तक 5,681 निरीक्षण और 301 छापे मारे गए हैं, जिनके परिणामस्वरूप 16 एफआईआर दर्ज की गईं । 7 गिरफ्तारियां हुईं और 16 नोटिस जारी किए गए।
राज्य में वितरण व्यवस्था की निगरानी के लिए पेट्रोल पंपों और एलपीजी वितरकों पर नियमित जांच की जा रही है। अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन निरीक्षण किए जा रहे हैं। तेल विपणन कंपनियों (OMC) द्वारा 130 एलपीजी निरीक्षण और 259 रिटेल आउटलेट निरीक्षण किए गए हैं।
विशेष ध्यान जन-जागरूकता बढ़ाने और गलत सूचनाओं (फेक न्यूज) को रोकने पर दिया जा रहा है। फर्जी खबरों का खंडन किया जा रहा है और सही जानकारी साझा की जा रही है। राज्य सरकार ने सहायता के लिए 112 और 1070 टोल-फ्री नंबर भी जारी किए हैं।
आईओसीएल-उत्तराखण्ड, राज्य स्तरीय समन्वयक ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा- एलपीजी और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की खरीदारी घबराकर न करें और केवल अधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें। उन्होंने डिजिटल माध्यम से एलपीजी बुकिंग करने, भीड़ से बचने, जहां संभव हो वैकल्पिक ईंधन का उपयोग करने और ऊर्जा की बचत करने की लोगों से अपील की है।
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि, सड़क पर मची अफरा-तफरी; कई गाड़ियों के शीशे टूटे-Newsnetra

केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग आज से शुरू: जानिए नया किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस-Newsnetra

Dehradun News: दून अस्पताल की इमरजेंसी में फिर बवाल, दो पक्षों में मारपीट के बीच लहराए धारदार हथियार-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 9 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

यूट्यूबर अनुराग डोभाल फिर अरेस्ट: मारपीट और धमकी के बाद अब लगा अपहरण का आरोप, तीन साथी भी पकड़े-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, पीआईबी देहरादून में बड़ी प्रेस वार्ता: एलपीजी सप्लाई को लेकर सरकार का बड़ा अपडेट
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

ALLO
हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि, सड़क पर मची अफरा-तफरी; कई गाड़ियों के शीशे टूटे-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 9, 2026
sdf
केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग आज से शुरू: जानिए नया किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 9, 2026
Capture
Dehradun News: दून अस्पताल की इमरजेंसी में फिर बवाल, दो पक्षों में मारपीट के बीच लहराए धारदार हथियार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 9, 2026
Aaj ka Rashifal 9 October 2026
Aaj ka Rashifal 9 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 9, 2026
img 1491
यूट्यूबर अनुराग डोभाल फिर अरेस्ट: मारपीट और धमकी के बाद अब लगा अपहरण का आरोप, तीन साथी भी पकड़े-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 8, 2026
img 1490
उत्तराखंड में 39,815 परिवारों को मिली पक्की छत, ऊधमसिंह नगर में सबसे अधिक 4,882 PMAY-G आवास बने-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 8, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?