By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: उत्तराखंड : महापौर उतरे सड़कों पर, अधिकारियों के कसे पेच
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > उत्तराखंड : महापौर उतरे सड़कों पर, अधिकारियों के कसे पेच
उत्तराखंड

उत्तराखंड : महापौर उतरे सड़कों पर, अधिकारियों के कसे पेच

News Netra
Last updated: 2023/09/16 at 6:45 AM
News Netra
Share
5 Min Read
IMG 20230916 WA0006
SHARE

विभागों को दिए गए 24 घंटे के अल्टीमेटम के बाद महापौर उतरे सड़कों पर

अधिकारियों के कसे पेच, स्मार्ट सिटी पर लगाया जुर्माना

निर्माण क्वालिटी के घटिया होने पर भरे सैंपल जांच के दिया आदेश

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

ईसी रोड पर बना रहे फुटपाथ के जिग-जेग होने पर जताई कड़ी आपत्ति ठीक करने के लिए निर्देश

देहरादून से संवाददाता रितिका पयाल राणा : डेंगू को लेकर नगर निगम तमाम कसरत कर रहा है, परंतु विभिन्न विभागों द्वारा खोदी गई सड़कों, नालियों, फुटपाथों, पेयजल लाइनो इत्यादि खुली होने की वजह से निगम के फागिंग अभियानों, जन जागरूकता अभियानों और लारवा नष्ट करने के अभियानों पर लग रहा है पलीता (क्योंकि डेंगू के कैसे कम होने का नाम ही नहीं ले रहे).

IMG 20230916 WA0008

उपरोक्त के संबंध में महापौर देहरादून सुनील उनियाल गामा द्वारा नगर में निर्माणधीन कार्यों से संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों की बैठक ली गई थी। जिसमें महापौर ने स्पष्ट कहा था कि 24 घंटे के अंदर निर्माणदाई कार्यों के दौरान हुए गड्ढों को भरें और नालियों को ढके, जिसकी 24 घंटे बीतने के बाद आज महापौर सुनील उनियाल गामा ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को साथ लेकर निरीक्षण किया।

IMG 20230916 WA0004

निरीक्षण के पहले ही क्रम में बिंदाल पुल के निकट स्मार्ट सिटी की घोर लापरवाही उजागर हुई, जिसमें बारिश का साफ-साफ जल गड्ढे में रिस रहा था और डेंगू के लारवा को पनपाने में सहायता कर रहा था, यह देख महापौर सुनील उनियाल गामा जी ने अधिकारियों को जमकर लताड़ा और स्वयं डेंगू लार्वा को समाप्त करने वाले स्प्रे का छिड़काव किया। मौके पर ही महापौर ने निगम अधिकारियों को स्मार्ट सिटी पर भारी भरकम जुर्माना करने के निर्देश दिए।

IMG 20230916 WA0007

इसके उपरांत महापौर अधिकारियों संग राजपुर रोड उमंग साड़ी के सामने वाले स्मार्ट सिटी के कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे वहां भी कार्यों की तय सीमा के अंतर्गत ना संपूर्ण होने की बात सामने आई साथ ही साथ साफ वर्षा जल के जमने की भी कई जगह पर प्रमाण मिले। ना विभाग के पास जवाब था ना ठेकेदार के पास, मानो सब बहाना बनाकर अपनी जिम्मेदारियां से मुंह फेर रहे हो।

IMG 20230916 WA0004

तीसरे चरण के निरीक्षण में सर्वे चौक से इसी रोड की तरफ निरीक्षण में महापौर ने पाया कि फुटपाथ सीधी रेखा में ना बनाकर जिग-जेग आकार में बन रहा है, जिससे आने वाले समय में यातायात और फुटपाथ पर पैदल चलने वाले नागरिकों को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। इसके संबंध में महापौर ने वहीं पर मौजूद उच्च अधिकारियों को त्वरित फुटपाथ को ठीक करने के निर्देश दिए। यहां की नालियों में भी स्वच्छ वर्षा जल का रिसाव साफ पाया गया।

इसी रोड पर फुटपाथ बनाने में इस्तेमाल होने वाले पदार्थ की उचित मात्रा इस्तेमाल न होने और मटेरियल की क्वालिटी पर संदेह होने पर महापौर ने सैंपल भरवा कर निगम अधिकारियों को सैंपल के संपूर्ण जांच के आदेश भी दिए।

निरीक्षण के अंतिम चरण पर हरिद्वार रोड पर विगत दो महीना से ज्यों के त्यों पड़े नाली निर्माण कार्य पर महापौर सुनील उनियाल गामा ने सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों को मौके पर ही फटकार लगाई और उन्हें 31 अक्टूबर से पहले संपूर्ण हरिद्वार रोड के कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।

जहां शहर में एक और जगह-जगह खुदाई होने के कारण यातायात बुरी तरह से प्रभाव हो रहा है वहीं दूसरी और गड्ढे नालियों और निर्माण के दौरान खोदे गए रास्तों पर स्वच्छ पानी के जल के जमा होने से डेंगू निरंतर फैल रहा है।

महापौर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि जहां-जहां जिन विभागों की कमी मिली है उन पर अवश्य ही कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान सह नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना, स्मार्ट सिटी के एजीएम जगमोहन चौहान, नगर निगम पीडब्ल्यूडी के एक्शन जेपी रतूड़ी, पीयू के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रवीण कुश, जल संस्थान के एक्शन आशीष भट्ट, स्मार्ट सिटी एक्शन मदन मोहन सिंह पुंडीर इत्यादि उपस्थित रहे।

logofinal
News Netra

You Might Also Like

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदार के दर्शन, स्वच्छ और नशामुक्त उत्तराखंड की अपील-Newsnetra

6 नवंबर को देहरादून आएंगे अमित शाह, उत्तराखंड पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर-Newsnetra

अंकिता न्याय यात्रा में भिड़े कांग्रेस के गुट, प्रीतम सिंह ने संभाला मोर्चा-Newsnetra

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की नई टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, 6 लोग थे सवार-Newsnetra

देहरादून के समर वैली स्कूल में हंगामा, छात्राओं से बदसलूकी के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: Dehradun News, Mayor Sunil Uniyal Gama, Uttrakhand News
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 6 1
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदार के दर्शन, स्वच्छ और नशामुक्त उत्तराखंड की अपील-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 24, 2026
feature image 5 1
6 नवंबर को देहरादून आएंगे अमित शाह, उत्तराखंड पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 24, 2026
feature image 4 1
अंकिता न्याय यात्रा में भिड़े कांग्रेस के गुट, प्रीतम सिंह ने संभाला मोर्चा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 24, 2026
feature image 3 1
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की नई टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, 6 लोग थे सवार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 24, 2026
feature image 2 2
देहरादून के समर वैली स्कूल में हंगामा, छात्राओं से बदसलूकी के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा October 24, 2026
feature image 1 3
बदरीनाथ धाम पहुंचे उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन राजनीती October 24, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?