By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: कृमि मुक्त उत्तराखंड की ओर बड़ा कदम, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर प्रदेशभर में चला व्यापक अभियान, 14 मई को मॉप-अप-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > कृमि मुक्त उत्तराखंड की ओर बड़ा कदम, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर प्रदेशभर में चला व्यापक अभियान, 14 मई को मॉप-अप-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

कृमि मुक्त उत्तराखंड की ओर बड़ा कदम, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर प्रदेशभर में चला व्यापक अभियान, 14 मई को मॉप-अप-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/05/08 at 10:58 AM
News Netra Admin
Share
6 Min Read
IMG 20260508 WA0028
SHARE

कृमि मुक्त उत्तराखंड की ओर बड़ा कदम, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर प्रदेशभर में चला व्यापक अभियान, 14 मई को मॉप-अप-Newsnetra

36 लाख से अधिक बच्चों को दवा- कुपोषण और एनीमिया पर प्रहार, कृमि मुक्ति अभियान बना जनआंदोलन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) उत्तराखंड द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (NDD) के तहत आज देहरादून से पूरे प्रदेश में एक व्यापक जनस्वास्थ्य अभियान चलाया गया, जिसमें प्रदेश के सभी जनपदों में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाई गई।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाना, उनके पोषण स्तर को सुधारना और शारीरिक व मानसिक विकास को सुनिश्चित करना है। राज्यभर में स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों और सामुदायिक स्तर पर इस कार्यक्रम को गंभीरता के साथ लागू किया गया, जिससे यह एक जनआंदोलन का रूप लेता नजर आया

*राज्य स्तरीय शुभारंभ में दिखा उत्साह*
अभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ देहरादून के UPS काठबंगला में हुआ, जहां लगभग 200 बच्चों को दवा खिलाने के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में निदेशक NHM डॉ रश्मि पंत द्वारा बच्चों को हाथ धोने की सही विधि भी सिखाई गई, जिससे संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़े। उन्होंने बच्चों के साथ संवाद कर स्वच्छता के महत्व को समझाया। उन्होंने अभिभावकों और आम नागरिकों का आभार व्यक्त किया और अपील की कि वे भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। डॉ रश्मि पंत ने बताया कि इस तरह के नियमित अभियानों से बच्चों में बीमारियों की रोकथाम संभव है और एक स्वस्थ, सशक्त समाज की नींव रखी जा सकती है।

*36 लाख से अधिक बच्चों को किया गया लक्षित*

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2026 में राज्य के 36,77,037 बच्चों को इस अभियान के तहत लक्षित किया गया है। इनमें 20,119 आंगनवाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 5,92,624 बच्चे शामिल हैं। वहीं 16,626 सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों के 9,37,540 तथा 5,816 निजी विद्यालयों के 14,83,736 बच्चों को भी इस अभियान में शामिल किया गया। इसके अलावा 6,63,137 ऐसे बच्चों की पहचान की गई है, जो स्कूल नहीं जाते और उन्हें विशेष रणनीति के तहत कवर किया जा रहा है।

*गांव-गांव तक पहुंचा अभियान, सभी विभागों की भागीदारी*

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग ने मिलकर कार्य किया। आशा कार्यकर्ता, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और शिक्षकों ने घर-घर जाकर और स्कूलों में बच्चों को दवा खिलाने का कार्य किया। यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी बच्चा इस महत्वपूर्ण अभियान से वंचित न रह जाए।

*छूटे बच्चों के लिए 14 मई को मॉप-अप दिवस*

अभियान के दौरान जो बच्चे किसी कारणवश दवा नहीं ले पाए, उनके लिए 14 मई 2026 को मॉप-अप दिवस आयोजित किया जाएगा। इस दिन विशेष रूप से उन बच्चों को कवर किया जाएगा, जो अनुपस्थित रहे या किसी कारणवश छूट गए। स्वास्थ्य विभाग ने इसे अभियान की सफलता के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है।

*स्वास्थ्य सचिव सचिन कुर्वे का बयान*

स्वास्थ्य सचिव सचिन कुर्वे ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को राज्य के बच्चों के बेहतर भविष्य से जुड़ा एक महत्वपूर्ण अभियान बताते हुए कहा कि कृमि संक्रमण बच्चों में एनीमिया और कुपोषण का एक प्रमुख कारण है। इससे न केवल बच्चों का शारीरिक विकास प्रभावित होता है, बल्कि उनकी पढ़ाई और मानसिक क्षमता पर भी असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि एल्बेंडाजोल जैसी सुरक्षित और प्रभावी दवा के माध्यम से इस समस्या को बड़े स्तर पर नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार बच्चों के समग्र विकास के लिए स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता को एक साथ जोड़कर कार्य कर रही है। इस अभियान में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर इसे प्रभावी बनाया गया है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से इस तरह के अभियानों में शामिल करें और स्वच्छता की आदतों को दैनिक जीवन में अपनाएं।

*मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का बयान*

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), उत्तराखंड के मिशन निदेशक मनुज गोयल ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल आयोजन के लिए राज्य स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक माइक्रोप्लानिंग की गई थी। उन्होंने कहा कि इस अभियान में आशा, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और शिक्षकों की अहम भूमिका रही, जिन्होंने बच्चों तक दवा पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा गया और बच्चों को सही तरीके से दवा खिलाई गई। उन्होंने बताया कि जो बच्चे इस बार छूट गए हैं, उन्हें 14 मई को आयोजित मॉप-अप दिवस पर कवर किया जाएगा, ताकि कोई भी बच्चा इस महत्वपूर्ण पहल से वंचित न रहे

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

क्यों मनाई जाती है छठ पूजा ? जानिए छठी मैया की पौराणिक कथा, 36 घंटे के व्रत और चार दिनों का महत्व-Newsnetra

उत्तराखंड: आज कई जिलों में हल्की बारिश के आसार, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान; कल से मौसम शुष्क-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 15 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

मसूरी के शिव प्रसाद चमोली को मिला देश का सर्वोच्च साहसिक सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित-Newsnetra

सिद्धांत बडोनी की गिरफ्तारी पर बजरंग दल का हंगामा! पुलिस ऑफिस में प्रदर्शन, SSP को बुलाने पर अड़े कार्यकर्ता-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: 14 मई को मॉप-अप-Newsnetra, कृमि मुक्त उत्तराखंड की ओर बड़ा कदम, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस: उत्तराखंड में राज्य स्तरीय अभियान का गांधी इंटर कॉलेज से शुभारंभ
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 8 6
क्यों मनाई जाती है छठ पूजा ? जानिए छठी मैया की पौराणिक कथा, 36 घंटे के व्रत और चार दिनों का महत्व-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक November 15, 2026
feature image 7 7
उत्तराखंड: आज कई जिलों में हल्की बारिश के आसार, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान; कल से मौसम शुष्क-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 15, 2026
Aaj ka Rashifal 15 November 2026
Aaj ka Rashifal 15 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर November 15, 2026
feature image 9 6
मसूरी के शिव प्रसाद चमोली को मिला देश का सर्वोच्च साहसिक सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक November 14, 2026
feature image 8 5
सिद्धांत बडोनी की गिरफ्तारी पर बजरंग दल का हंगामा! पुलिस ऑफिस में प्रदर्शन, SSP को बुलाने पर अड़े कार्यकर्ता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 14, 2026
feature image 7 6
छठ महापर्व की धूम! खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत, कल अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 14, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?