सिद्धांत बडोनी की गिरफ्तारी पर बजरंग दल का हंगामा! पुलिस ऑफिस में प्रदर्शन, SSP को बुलाने पर अड़े कार्यकर्ता-Newsnetra
देहरादून में सिद्धांत बडोनी की गिरफ्तारी के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस ऑफिस में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाते हुए विरोध जता रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पटेलनगर थाना प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी भी की
प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं की मांग है कि ज्ञापन लेने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर पहुंचें। कार्यकर्ता एसएसपी को बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि पुलिस की कार्रवाई को लेकर वे अपनी शिकायत और विरोध सीधे एसएसपी के सामने रखना चाहते हैं।
पुलिस ऑफिस में कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के चलते माहौल गरमाया हुआ है। फिलहाल कार्यकर्ता अपनी मांग को लेकर मौके पर डटे हैं।







