थार सवार युवकों ने भाई संग जा रहे अधिवक्ता की कार को मारी टक्कर, फिर किया हमला, पत्थर से शीशा तोड़ा-Newsnetra
नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में देर रात सड़क विवाद के बाद अधिवक्ता और उनके भाई पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे में धुत युवकों ने पहले कार को टक्कर मारी, फिर मारपीट और गाली-गलौज की। इसके बाद पीछा कर बंगाली कोठी चौक पर कार पर पत्थरबाजी कर दी।
पीड़ित अधिवक्ता श्रीकांत शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने बड़े भाई रोहित शर्मा के साथ डोईवाला से दूधली मार्ग होते हुए घर लौट रहे थे। रात करीब आठ से 8:30 बजे के बीच एसजीआरआर मेडिकल अस्पताल मोथरोवाला के पास एक काली थार में सवार तीन युवक खतरनाक तरीके से वाहन चला रहे थे
इसी दौरान उनकी स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। विरोध करने पर थार सवार युवक गाड़ी से उतर आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों भाइयों को छुड़ाया





