कपाट खुलने के बाद यमुनोत्री धाम पहुंचे लाखों श्रद्धालु, दान पात्र से बढ़ी मंदिर समिति की आय-Newsnetra
यमुनोत्री धाम में कपाट खुलने से अब तक सवा तीन लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और यमुना नदी में डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं से यमुनोत्री मंदिर समिति को दान पात्र और रसीद बुक से करीब 23 लाख रुपए की आय हुई
यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल और तीर्थ पुरोहित मनमोहन उनियाल ने बताया कि अव्यस्थाओं के बावजूद भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही
उन्होंने कहा कि धाम में व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के साथ ही मंदिर समिति के आय बढ़ाने की जरूरत है। आज मंदिर समिति का दान पात्र राजस्व विभाग मंदिर समिति आदि की मौजूदगी में खोला गया।




