देहरादून में फार्म हाउस से बिजली तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद-Newsnetra
दिनांक 25/05/2026 की रात्रि वादी श्री विरेन्द्र सिंह निवासी फतेहपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून द्वारा थाना विकासनगर को सूचना दी कि उनके ढालीपुर फार्म हाउस में चल रहे निर्माण कार्य में लगे बिजली फिटिंग की तार को आशिक नाम के एक अभियुक्त, जो कि कुल्हाल का रहने वाला, के द्वारा चोरी कर लिया है।
सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चौकी प्रभारी हरबर्टपुर मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे तथा शिकायतकर्ता एवं स्थानीय लोगों की मदद से घटना कारित करने वाले अभियुक्त आशिक पुत्र सलीम निवासी ग्राम कुंजाग्रान्ट कोतवाली विकासनगर उम्र 40 वर्ष को घटनास्थल के पास से मय चोरी माल के साथ गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना विकासनगर पर मु0अ0सं0 161/2026 धारा – 303(2)/317(2) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकता की पूर्ती के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त का पूर्व में भी चोरी तथा गोकशी की घटनाओं में जेल जाना प्रकाश में आया है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
आशिक पुत्र सलीम निवासी ग्राम कुंजाग्रान्ट कोतवाली विकासनगर उम्र 40 वर्ष
*बरामदगी*
01- एक बंडल बिजली फिटिंग का तार (अनुमानित मूल्य लगभग 10 हजार रुपये)
आपराधिक इतिहास अभियुक्त।*
1-मु0अ0सं0 38/2019 धारा -380/411 भादवि थाना विकासनगर जिला देहरादून।
2-मु0अ0सं0 209/2014 धारा -379/411/34 भादवि थाना विकासनगर जिला देहरादून।
3-मु0अ0सं0 115/2025 धारा -196(1)/299 BNS व धारा 3/5/11 उ0गौ0वंश अधि0 थाना विकासनगर जिला देहरादून।
4- मु0अ0सं0 161/2026 धारा – 303(2)/317(2) BNS थाना विकासनगर जिला देहरादून





