उत्तराखंड में सामान्य वर्ग के पशुपालकों को भी मिलेगा 75% अनुदान, गाय-भैंस पालन योजना की SOP का इंतजार-Newsnetra
प्रदेश में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए संचालित राज्य सेक्टर योजना के तहत सामान्य वर्ग के पशुपालकों को अनुदान का लाभ मिलने का इंतजार है। योजना के विस्तार को लेकर 30 सितंबर 2026 को शासनादेश जारी हो चुका है, लेकिन अब तक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी नहीं हुई है।
शासनादेश के अनुसार योजना के तहत गाय या भैंस पालन के लिए प्रति इकाई लागत 60 हजार रुपये निर्धारित की गई है। इस पर एससी-एसटी वर्ग के लाभार्थियों को 90 प्रतिशत और सामान्य वर्ग को 75 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। इससे पहले एससी-एसटी वर्ग के लिए गो पालन की इकाई लागत 40 हजार रुपये निर्धारित थी। अब इसमें बढ़ोतरी के साथ भैंस पालन को भी शामिल किया गया है।
योजना का उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के साथ ही लोगों को पशुपालन के माध्यम से स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है। हालांकि, शासनादेश जारी होने के बावजूद एसओपी का इंतजार होने से लाभार्थियों को अभी तक योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
तीन साल के लिए संचालित होगी योजना
शासनादेश के मुताबिक योजना तीन साल के लिए संचालित की जाएगी। इसके बाद मूल्यांकन के आधार पर वित्त विभाग की सहमति से इसे आगे बढ़ाया जा सकेगा। योजना का किसी विशेषज्ञ संस्था से तृतीय पक्ष मूल्यांकन भी कराया जाएगा। हालांकि, एसओपी जारी होने में हो रही देरी के कारण पशुपालक अनुदान का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।योजना की एसओपी जारी करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। मंजूरी मिलने के बाद सामान्य वर्ग के पशुपालकों को भी पहली बार इकाई लागत पर 75 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। -डॉ. उदय शंकर, निदेशक, पशुपालन विभाग