देहरादून पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व सीएम खंडूरी को दी श्रद्धांजलि-Newsnetra
देहरादून:
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने देहरादून पहुंचकर उत्तराखंड के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश प्रभारी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने दिवंगत नेता के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।





