उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: गंगोत्री हाईवे पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला समेत दो लोगों की मौत-Newsnetra
उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गंगनानी से उत्तरकाशी की ओर आ रही पंजाब नंबर की एक कार हेलगुगाड़ के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में पांच लोग सवार थे।
दुर्घटना में एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान चलाया।
रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।





