By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: 156 करोड़ की अलकनंदा पुल-सुरंग परियोजना का प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > 156 करोड़ की अलकनंदा पुल-सुरंग परियोजना का प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरपर्यटनराजनीती

156 करोड़ की अलकनंदा पुल-सुरंग परियोजना का प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/06/13 at 9:03 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
IMG 20260613 WA0063
SHARE

156 करोड़ की अलकनंदा पुल-सुरंग परियोजना का प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण-Newsnetra

जनपद भ्रमण के प्रथम दिवस पर उत्तराखण्ड सरकार के कृषि, सैनिक कल्याण एवं जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने अलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन बहुप्रतीक्षित पुल एवं सुरंग परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। लगभग 156 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित की जा रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना में 200 मीटर लंबा आधुनिक पुल तथा 900 मीटर लंबी सुरंग शामिल है, जो भविष्य में चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं स्थानीय यातायात व्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने प्रभारी मंत्री को परियोजना की वर्तमान प्रगति, तकनीकी विशेषताओं तथा निर्माण कार्यों की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि परियोजना का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है तथा अधिकांश प्रमुख कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिशासी अभियंता ओमकार पांडेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

IMG 20260613 WA0061 IMG 20260613 WA0060 IMG 20260613 WA0063 1 IMG 20260613 WA0059

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुल का वेट ट्रायल 15 जुलाई 2026 को प्रस्तावित है। सभी तकनीकी परीक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद इसे 15 अगस्त 2026 तक यातायात एवं यात्रा संचालन के लिए खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल एक पुल या सुरंग नहीं, बल्कि चारधाम यात्रा मार्गों की यातायात व्यवस्था को नया स्वरूप देने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र में केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की ओर जाने वाले वाहनों का अत्यधिक दबाव रहता है, जिसके कारण यात्रा सीजन में लंबे जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। पुल एवं सुरंग के निर्माण के बाद केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग और बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का बेहतर समन्वय स्थापित होगा, जिससे वाहनों का आवागमन अधिक व्यवस्थित हो सकेगा। इससे न केवल श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी, बल्कि स्थानीय नागरिकों को भी यातायात जाम की समस्या से काफी हद तक मुक्ति मिलेगी।
प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने परियोजना का निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों का उत्कृष्ट उदाहरण है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड के लिए संचालित आधारभूत ढांचा विकास कार्यक्रमों की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए आधुनिक एवं मजबूत यातायात सुविधाओं का विकास समय की आवश्यकता है। यह परियोजना भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जिससे यात्रा मार्गों पर सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित हो सकेगा।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि इस वर्ष चारधाम यात्रा ने श्रद्धालुओं की संख्या के मामले में अनेक नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। ऐसे में इस प्रकार की आधारभूत संरचना परियोजनाएं यात्रा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पुल एवं सुरंग के संचालन में आने के बाद यात्रा मार्गों पर लगने वाले जाम में उल्लेखनीय कमी आएगी तथा श्रद्धालुओं को पहले की अपेक्षा अधिक सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्राप्त होगा।
उन्होंने परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में सड़क, पुल, सुरंग और अन्य आधारभूत ढांचा परियोजनाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिसका सीधा लाभ प्रदेशवासियों एवं चारधाम यात्रा पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को मिल रहा है

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

कर्णप्रयाग में घोड़े-खच्चर संचालकों के बीच खूनी संघर्ष, बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत-Newsnetra

देहरादून में आशारोड़ी-मोहब्बेवाला ढलान बना ‘डेथ जोन’, 25 दिन में 5 हादसे, फिर भी विभागों के प्लान बेअसर-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 16 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR, जालसाजी और जान से मारने की साजिश के आरोप-Newsnetra

कलियर के गेस्ट हाउस में मिला यूट्यूबर आतिफ का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 46
कर्णप्रयाग में घोड़े-खच्चर संचालकों के बीच खूनी संघर्ष, बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 16, 2026
Untitled design 47
देहरादून में आशारोड़ी-मोहब्बेवाला ढलान बना ‘डेथ जोन’, 25 दिन में 5 हादसे, फिर भी विभागों के प्लान बेअसर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
Aaj ka Rashifal 16 October 2026
Aaj ka Rashifal 16 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
Untitled design 45 1
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR, जालसाजी और जान से मारने की साजिश के आरोप-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 15, 2026
Untitled design 44 1
कलियर के गेस्ट हाउस में मिला यूट्यूबर आतिफ का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 15, 2026
Untitled design 43 1
कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश, सतपाल महाराज बोले- श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन राजनीती October 15, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?