कर्णप्रयाग में घोड़े-खच्चर संचालकों के बीच खूनी संघर्ष, बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत-Newsnetra
चमोली जिले के कर्णप्रयाग थाना क्षेत्र के सेमी गांव में घोड़े-खच्चर का संचालन करने वाले दो लोगों के बीच मामूली बात को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस हिंसक झड़प में उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी 27 वर्षीय सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बृहस्पतिवार रात की बताई जा रही है।
शुरुआती जांच में विवाद के सटीक कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने दबिश तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि हत्या के असली कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा






