देहरादून: सिद्ध श्री साई धाम मंदिर का 16वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद-Newsnetra
देहरादून_प्रेमनगर के उमेदपुर स्थित सिद्ध श्री साईधाम मंदिर का 16वां स्थापना दिवस इस वर्ष अत्यंत भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाया गया। तीन दिवसीय इस वार्षिकोत्सव का आयोजन 14 जून (रविवार) से 16 जून (मंगलवार), 2026 तक किया गया, जिसमें राजधानी और आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की।
धार्मिकअनुष्ठानोंकीरहीधूम
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। उत्सव का मुख्य आकर्षण #भव्यकलशयात्रा और #साईंपालकीयात्रा रही। भक्ति धुनों के बीच निकली इस यात्रा में श्रद्धालु झूमते-गाते नजर आए, जिससे पूरा क्षेत्र ‘साईं मय’ हो गया। पालकी यात्रा के उपरांत मंदिर प्रांगण में #विशालसाईंभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
भजनसम्राटबृजेशशुक्लाकीप्रस्तुतिने_बांधासमां
सांस्कृतिक संध्या का मुख्य केंद्र #प्रसिद्धभजनसम्राटबृजेशशुक्ला_जी की प्रस्तुतियां रहीं। उनके सुमधुर भजनों और साईं महिमा के गुणगान ने उपस्थित भक्तों को भावविभोर कर दिया। देर रात तक चले इस भजन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ आनंद लिया।
प्रसादऔरसाहित्यवितरणकार्यक्रकासमापन
मंदिर समिति द्वारा भक्तों को विशेष रूप से साईं उदी और धार्मिक पुस्तकों का वितरण किया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि यह स्थापना दिवस न केवल उत्सव है, बल्कि समाज में शांति और सेवा का संदेश फैलाने का एक माध्यम भी है। स्थानीय निवासियों ने इस सफल आयोजन के लिए मंदिर प्रबंधन की सराहना की है। इस मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान पैन्यूली हरि कृष्ण पेटवाल साई धाम उपस्थित रहे





