By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: हरिद्वार में 529 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से सुसज्जित शहीद कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण, स्वतंत्रता सेनानियों पर पुस्तक का विमोचन-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > हरिद्वार में 529 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से सुसज्जित शहीद कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण, स्वतंत्रता सेनानियों पर पुस्तक का विमोचन-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

हरिद्वार में 529 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से सुसज्जित शहीद कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण, स्वतंत्रता सेनानियों पर पुस्तक का विमोचन-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/10/18 at 10:32 PM
News Netra Admin
Share
6 Min Read
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 9
SHARE

हरिद्वार में 529 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से सुसज्जित शहीद कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण, स्वतंत्रता सेनानियों पर पुस्तक का विमोचन-Newsnetra

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद कीर्ति स्तंभ का हुआ लोकार्पण

जिला प्रशासन द्वारा प्रकाशित स्वाधीनता के पथिक हरिद्वार के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुस्तक का हुआ विमोचन

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को वर्चुअल सम्बोधित किया
हरिद्वार 18 अक्टूबर। आज रविवार को शहीद जगदीश वत्स पार्क निकट पुल जटवाड़ा ज्वालापुर में अशोक लॉट के चतुर्दिक स्थापित स्वतंत्रता सेनानी शहीद कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण तथा स्वाधीनता के पथिक हरिद्वार के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुस्तक का विमोचन, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में विधायक आदेश चौहान, हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव प्रत्युष सिंह तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री अमित कुमार चंद ने संयुक्त रूप से किया, महापौर श्रीमती किरण जैसल भी इस अवसर पर उपस्थिति रहीं।

WhatsApp Image 2026 10 18 at 8.22.05 PMhjjgh WhatsApp Image 2026 10 18 at 8.22.05 PMmkklkj WhatsApp Image 2026 10 18 at 8.22.05 PM WhatsApp Image 2026 10 18 at 8.22.04 PMhj WhatsApp Image 2026 10 18 at 8.22.04 PM
इस अवसर पर जनपद हरिद्वार, देहरादून और कुमाऊं क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
भारत माता की जय, भारत के स्वतंत्रता सेनानी अमर रहें आदि नारों के बीच विधायक आदेश चौहान ने स्तंभ का अनावरण करते हुए कहा कि जनपद हरिद्वार के 529 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नामांकित श्यामवर्णी शिलापट्टों पर सुनहरे अक्षरों से सुसज्जित इस स्तंभ के माध्यम से हरिद्वार के स्वतंत्रता इतिहास को सदियों तक स्मरण किया जायेगा, उन्होंने कहा, हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों ही स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञ और समर्पित हैं, उन्होंने हमेशा ही शहीदों और क्रांतिकारियों के हितों के लिए समर्पण का प्रदर्शन किया है।
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हरिद्वार आना था, लेकिन प्रदेश में आज नये राज्यपाल के आगमन के कारण वे नहीं आ सके, किन्तु कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवारों को वीडियो संदेश के माध्यम से सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को सर्वप्रथम कोटि कोटि नमन करता हूं। मैं भौतिक रूप से आपके बीच नहीं पहुंच पाया इसलिए वर्चुअल रूप से आपके मध्य उपस्थित हूं, स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान हमारी रीति नीति और संस्कारों में रचा बसा है, हम उनके बलिदान को कभी भी नहीं भुला सकते, भारत की गौरव गाथा के मूल में अमर सेनानियों का त्याग और समर्पण ही है।
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने उपस्थित अतिथियों तथा स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारी अपने आप में देश की धरोहर हैं, उन्होंने दोहरी पेंशन योजना के दंश से जूझ रहे सेनानी उत्तराधिकारियों की अनेकों समस्याओं को गंभीरता के साथ सामने रखा। रघुवंशी ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय से हुई चर्चा को साझा करते हुए बताया कि उन्होंने 9 अगस्त 2021 को हरिद्वार में शहीद जगदीश वत्स सेवा सदन बनाने की घोषणा को पूरा करने, स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को दी रही सम्मान पेंशन प्रति उत्तराधिकारी 5000/ करने, प्रथम पीढ़ी के उत्तराधिकारियों को एक सहयोगी के साथ राज्य परिवहन की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा देने, पौत्र, पौत्री, नाती, नातिन को भी पंजाब सरकार की भांति राज्य परिवहन की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा देने तथा आरक्षण का लाभ प्रपौत्र, प्रपौत्र, परनाती तथा परनातिन को देने के लिए कहा।
इसके साथ ही राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की साझी में रघुवंशी ने स्वतंत्रता सेनानी परिवारों तथा शुभ चिन्तकों को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा लाल किले की प्राचीर से घोषित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों का भारत बनाएंगे को पूरा करने के लिए सहयोगी की भूमिका निभाने के लिए संकल्पित किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी सुरेशचंद्र सुयाल ने किया । स्तंभ के लोकार्पण के साथ ही स्वाधीनता के पथिक हरिद्वार के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुस्तक का भी विमोचन किया गया, पुस्तक जिला प्रशासन द्वारा प्रकाशित की गई है। सम्पादक मण्डल का गठन मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद ने किया, जिसमें मुख्य संपादक जितेन्द्र रघुवंशी तथा सम्पादक मण्डल में डॉ. संतोष चमोला, दिनेश सिंह रावत तथा डॉ मीरा भारद्वाज को रखा गया।
इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को प्रशासन द्वारा शाल एवं मोती माला पहनाकर कर सम्मानित भी किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवडेल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगीत वन्दे मातरम के गायन के साथ साथ हुआ, ऋषिकेश से आये योगाचार्य अनुरागी द्वारा प्रस्तुत आकांक्षा गीत ने उपस्थित जन समुदाय के आंखों में अश्रुधारा प्रवाहित कर दी। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के अध्यक्ष देशबन्धु जी ने सभी आये हुए अतिथियों और सेनानी उत्तराधिकारी परिवारों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के समापन के बाद पार्क में ही व्रत धारियों के लिए फलाहार तथा सभी के लिए भोजन की उत्तम व्यवस्था जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की ओर से की गई।
इस कार्यक्रम की सफलता में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार, देशबन्धु, डॉ वेद प्रकाश आर्य, आदित्य गहलौत, अनुराग गौतम, ललित कुमार चौहान, संजय चौबे, रमेश कुमार, यशपाल सिंह, अशोक कुमार चौहान, अर्जुन सिंह राणा, विवेक कुमार शर्मा, प्रमेश कुमार, निर्दोष कुमार, कमल छाबड़ा, शिवकुमार राणा, श्रीमती शशि शर्मा, मंजूलता भारती सहित सभी स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवारों का सराहनीय योगदान रहा।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड को मिलेगी बेहतर सड़क कनेक्टिविटी, गंगोत्री ऑल वेदर रोड के 86 KM काम को 2027-28 में मंजूरी का लक्ष्य-Newsnetra

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा: 4 जिलों में बने 435 परीक्षा केंद्र, एक भी संवेदनशील या अतिसंवेदनशील नहीं-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 25 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

रुड़की में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, STF ने 682 कैप्सूल और 600 टैबलेट की बरामद-Newsnetra

उत्तरकाशी के पंवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, 30 से अधिक परिवारों के प्रभावित होने की आशंका-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: स्वतंत्रता सेनानियों पर पुस्तक का विमोचन-Newsnetra, हरिद्वार में 529 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से सुसज्जित शहीद कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 3 15
उत्तराखंड को मिलेगी बेहतर सड़क कनेक्टिविटी, गंगोत्री ऑल वेदर रोड के 86 KM काम को 2027-28 में मंजूरी का लक्ष्य-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन November 25, 2026
feature image 2 15
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा: 4 जिलों में बने 435 परीक्षा केंद्र, एक भी संवेदनशील या अतिसंवेदनशील नहीं-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा November 25, 2026
Aaj ka Rashifal 25 November 2026
Aaj ka Rashifal 25 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर November 25, 2026
feature image 40 1
रुड़की में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, STF ने 682 कैप्सूल और 600 टैबलेट की बरामद-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर November 24, 2026
feature image 39 1
उत्तरकाशी के पंवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, 30 से अधिक परिवारों के प्रभावित होने की आशंका-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 24, 2026
feature image 38 1
कोटड़ीढांग में महिला पर हमला करने वाला गुलदार ट्रैंकुलाइज, ढेला रेस्क्यू सेंटर भेजने की तैयारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 24, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?