केतन हत्याकांड: नई टिहरी घेराव के लिए निकले चंद्रशेखर आजाद और उमेश कुमार को हरिद्वार में पुलिस ने रोका-Newsnetra
विधायक खानपुर उमेश कुमार और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद आज भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ नई टिहरी घेराव के निकले थे। पुलिस को इसकी भनक लगते ही टीम मौके पर पहुंची। काफिले को भारी पुलिस बल ने हरिद्वार के शंकराचार्य चौक पर रोक दिया।
इस दौरान गाड़ियां छोड़कर दोनों नेता कार्यकर्ता और समर्थकों के साथ पैदल ही आगे निकल गए। पुलिस टीम सीसीआर के पास पहुंची और उन्हें रोका गया।

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे थे चंद्रशेखर
दरअसल, उत्तराखंड के बहुचर्चित केतन हत्याकांड के बाद चंद्रशेखर आजाद पीड़ित परिवार से मिलने के लिए केतन के गांव जा रहे थे। शंकराचार्य चौक पर पुलिस ने काफिले को रोक लिया, जिसके बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। चंद्रशेखर आजाद के समर्थकों की भी बड़ी संख्या मौजूद है और आगे की स्थिति पर नजर बनी हुई है।




