देहरादून के प्रिंस चौक में भीषण आग, सीट कवर के गोदाम में मची अफरा-तफरी-Newsnetra
देहरादून में प्रिंस चौक के पास चौहान मार्केट में सीट कवर बेचने वाली दुकान के गोदाम में देर शाम भीषण आग लग गई। पिछले करीब एक घंटे से आग सुलग रही है।
सूचना मिलते ही दमकल के छह वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन आग इतनी भीषण है कि अभी काबू पाया नहीं जा सका है। आग लगते ही मार्केट में अफरा तफरी मच गई।




