ज्योतिर्मठ में कथित मदरसा संचालन पर बवाल, हिंदूवादी संगठनों ने किया विरोध-Newsnetra
नगर क्षेत्र के एक निजी भवन में कथित रूप से मदरसा संचालित होने का मामला सामने आने पर बृहस्पतिवार को हिंदूवादी संगठनों ने विरोध जताया। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने संबंधित भवन पहुंचकर मदरसा संचालन पर आपत्ति दर्ज की और इसे बंद करने की चेतावनी दी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा।
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संत संपर्क प्रमुख पवन राठौर ने कहा कि ज्योतिर्मठ शंकराचार्य की तपस्थली है और यहां अवैध रूप से मदरसा संचालन स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं बजरंग दल के अध्यक्ष शुभम रावत ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए
दूसरी ओर, वहां पढ़ाने वाले शिक्षक मीनदुल्ला ने बताया कि भवन में केवल नमाज अदा की जाती है और कभी-कभी बच्चे उर्दू सीखने आते हैं। उन्होंने कहा कि गतिविधियां बंद कर दी जाएंगी।





