रेखा आर्या का हरीश रावत पर तीखा हमला, बोलीं- आपकी बबलियों की तस्वीर लगाएं तो कैसा लगेगा ?-Newsnetra
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पूर्व सीएम हरीश रावत के बंटी-बबली बयान पर कड़ा पलटवार किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लंब पोस्ट लिखकर हरदा के सीएम रहते कार्यकाल को लेकर भी सवार उठाए।
उन्होंने लिखा कि ‘ क्या शब्द प्रयोग किया आपने “बबली” आप शायद भूल गए कि आपके भी एक से अधिक विवाह हैं और यदि आपकी बबलियों की तस्वीर लगाकर उन्हें बबलियाँ लिखा जाये तो आपको कैसा लगेगा अरे हाँ भूल गयी आपको कहाँ बुरा लगेगा आपने तो शर्म उस दिन अपनी जन्मभूमि मोहनरी के पास बह रही रामगंगा नदी में बहा दी जिस दिन मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने के लिए आपने देवभूमि की अस्मिता को ही दांव पर लगा दिया था l’







