मसूरी में अवैध निर्माण पर शिकंजा, 77 आवास सील, तीन को दस्तावेज पेश करने के लिए दो दिन की मोहलत-Newsnetra
मसूरी में मैसानिक लॉज बस स्टैंड के निकट बने आवासों पर सोमवार को एमडीडीए, पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।
एसडीएम राहुल आनंद ने बताया कि तीन अन्य आवासों के संबंध में संबंधित पक्षों को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने व स्थिति स्पष्ट करने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा




