MDDA में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अधिकारियों के कार्यों का पुनर्वितरण, कई नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं-Newsnetra
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने प्रशासनिक कार्यों में अधिक पारदर्शिता और दक्षता लाने के उद्देश्य से अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों का पुनर्वितरण किया है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार पूर्व में जारी आदेशों में आंशिक संशोधन करते हुए विभिन्न अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है
इनके हुए तबादले :
राजेन्द्र बहुगुणा को सेक्टर-03, 04 एवं 05 में अवैध निर्माण की निगरानी का दायित्व दिया गया है।
सुनील कुमार गुप्ता सेक्टर-06, 07 एवं 08 में अवैध निर्माण से जुड़े मामलों की निगरानी करेंगे।
निशान्त कुकरेती को पूर्व कार्यों के साथ सेक्टर-09 की जिम्मेदारी भी दी गई है।
संजीव कुमार अग्रवाल सेक्टर-10 एवं 12 में अवैध निर्माण संबंधी मामलों की निगरानी करेंगे।
अभिषेक भारद्वाज को परवादून क्षेत्र में अवैध निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अधिशासी अभियंता शांति सिंह रावत को पूर्व दायित्वों के साथ सिंगल विंडो, बोर्ड बैठकों की तैयारी, नजूल, सीएम हेल्पलाइन, सुप्रीम कोर्ट मॉनिटरिंग कमेटी और विभिन्न बैठकों से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी भी दी गई है।
अजय कुमार मलिक तथा प्रमोद कुमार मेहरा को सिंगल विंडो प्रणाली से संबंधित कार्य सौंपे गए हैं।
अधिशासी अभियंता सुनील कुमार को उद्यान (गार्डन) संबंधी कार्यों का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है।
शशांक सक्सेना को हरबर्टपुर स्थित प्राधिकरण की भूमि के विकास के लिए परियोजना तैयार करने, डिजाइन एवं लेआउट विकसित करने की जिम्मेदारी दी गई है





