By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: देहरादून की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को डीएम सख्त, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > देहरादून की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को डीएम सख्त, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरपर्यटन

देहरादून की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को डीएम सख्त, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/07/11 at 12:25 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
IMG 20260711 WA0011
SHARE

देहरादून की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को डीएम सख्त, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी-Newsnetra

देहरादून:-मोबिलिटी प्लान के अंतर्गत देहरादून शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने तथा पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार, पार्किंग स्थलों के बेहतर उपयोग, लंबित निर्माण कार्यों की प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि देहरादून शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए आवश्यकतानुसार सड़कों, चौराहों एवं जंक्शनों के सुधारीकरण हेतु माइक्रो लेवल प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा योजनाओं को समयबद्ध रूप से धरातल पर उतारें।
बैठक में आढ़त बाजार क्षेत्र में यातायात सुधार एवं व्यवस्थाओं, जंक्शन इम्प्रूवमेंट कार्यों की प्रगति, पार्किंग उपयोगिता की मॉनिटरिंग व्यवस्था, इंदिरा मार्केट पुनर्विकास कार्य, मंडी शिफ्टिंग, परेड ग्राउंड पार्किंग, रामराय पार्किंग सहित विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने आढ़त बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर के प्रमुख चौराहों के सुधारीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करते हुए कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराया जाए, जिससे यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित हो सके।
*इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग की धीमी प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी*
बैठक में इंदिरा मार्केट में निर्माणाधीन मल्टीलेवल कार पार्किंग की प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया गया कि यहां लगभग 1050 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग विकसित की जा रही है। जिलाधिकारी ने कार्य की धीमी गति पर असंतोष व्यक्त करते हुए एमडीडीए के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित कार्यदायी संस्था/फर्म के साथ बैठक कर प्रगति की विस्तृत आख्या प्रस्तुत की जाए तथा निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि पार्किंग स्थलों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए नियमित मॉनिटरिंग व्यवस्था विकसित की जाए, ताकि शहर में अनावश्यक जाम की स्थिति को कम किया जा सके और आमजन को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
*नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत यातायात सुधार पर विशेष फोकस*
नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के अंतर्गत शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक यातायात एवं नगर निगम को प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात प्रबंधन के साथ-साथ प्रदूषण नियंत्रण, बेहतर पार्किंग व्यवस्था एवं सार्वजनिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए योजनाएं तैयार की जाएं।
जिलाधिकारी ने मंडी शिफ्टिंग, आढ़त बाजार सड़क सुधार, परेड ग्राउंड एवं रामराय पार्किंग सहित अन्य विकास कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने देहरादून शहर की यातायात व्यवस्था को आधुनिक, व्यवस्थित एवं जनसुविधा केंद्रित बनाने के लिए सभी विभागों को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर अपूर्वा सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, एमडीडीए, नगर निगम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

कर्णप्रयाग में घोड़े-खच्चर संचालकों के बीच खूनी संघर्ष, बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत-Newsnetra

देहरादून में आशारोड़ी-मोहब्बेवाला ढलान बना ‘डेथ जोन’, 25 दिन में 5 हादसे, फिर भी विभागों के प्लान बेअसर-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 16 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR, जालसाजी और जान से मारने की साजिश के आरोप-Newsnetra

कलियर के गेस्ट हाउस में मिला यूट्यूबर आतिफ का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी-Newsnetra, देहरादून की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को डीएम सख्त
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 46
कर्णप्रयाग में घोड़े-खच्चर संचालकों के बीच खूनी संघर्ष, बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 16, 2026
Untitled design 47
देहरादून में आशारोड़ी-मोहब्बेवाला ढलान बना ‘डेथ जोन’, 25 दिन में 5 हादसे, फिर भी विभागों के प्लान बेअसर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
Aaj ka Rashifal 16 October 2026
Aaj ka Rashifal 16 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
Untitled design 45 1
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR, जालसाजी और जान से मारने की साजिश के आरोप-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 15, 2026
Untitled design 44 1
कलियर के गेस्ट हाउस में मिला यूट्यूबर आतिफ का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 15, 2026
Untitled design 43 1
कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश, सतपाल महाराज बोले- श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन राजनीती October 15, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?