बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी प्रमोद नौटियाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में-Newsnetra


बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी प्रमोद नौटियाल को सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायालय, गोपेश्वर ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
सुबह गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एवं प्रभारी न्यायिक मजिस्ट्रेट, जोशीमठ हीना कौसर की अदालत में पेश किया गया। न्यायालय में मामले से संबंधित विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए
बता दें कि मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।





