गढ़वाल में मादा गुलदार की मौत, पोस्टमार्टम में सामने आई आपसी संघर्ष की वजह-Newsnetra
गढ़वाल वन प्रभाग के दमदेवल रेंज के अंतर्गत रीठाखाल संगलाकोटी मार्ग पर पुराने पशु चिकित्सालय भवन के पास बुधवार को एक गुलदार मृत अवस्था में मिला है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। वन विभाग ने उसे कब्जे में लेकर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई शुरू की।
रेंज अधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम गुलदार को रेस्क्यू कर दमदेवल रेंज मुख्यालय पर लाई है। जहां मेडिकल टीम द्वारा उसका पोस्टमार्टम किया गया।
चिकित्सकों ने जांच के बाद उसकी मौत की वजह आपसी संघर्ष बताया है। मादा गुलदार की उम्र चार से पांच साल आंकी गई है। पोस्टमार्टम के बाद उसे नियमानुसार नष्ट कर दिया गया है। उसके सभी अंग सुरक्षित बताए गए हैं।





