By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: उत्तरकाशी में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का दौरा: चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी का किया निरीक्षण, महिला समूहों और मेधावी छात्रों से भी किया संवाद-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > उत्तरकाशी में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का दौरा: चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी का किया निरीक्षण, महिला समूहों और मेधावी छात्रों से भी किया संवाद-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

उत्तरकाशी में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का दौरा: चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी का किया निरीक्षण, महिला समूहों और मेधावी छात्रों से भी किया संवाद-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/09/25 at 9:30 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
img 1062
SHARE

उत्तरकाशी में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का दौरा: चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी का किया निरीक्षण, महिला समूहों और मेधावी छात्रों से भी किया संवाद-Newsnetra

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने तीन दिवसीय सीमांत जनपद उत्तरकाशी भ्रमण के पहले दिन आज सामरिक और नागरिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हवाई पट्टी चिन्यालीसौड़ की वर्तमान व्यवस्थाओं तथा विस्तार योजनाओं के दृष्टिगत स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने एप्रन, रनवे, टर्मिनल भवन सहित बुनियादी ढांचागत सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। चीन सीमा से निकटता के कारण यह हवाई पट्टी सीमांत क्षेत्र में भारतीय वायु सेना के सामरिक संचालन को गति प्रदान करने के साथ–साथ आपातकालीन रेस्क्यू, आपदा प्रबंधन एवं वीवीआईपी आवाजाही के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
img 1062 1
img 1063
img 1064
img 1065

इसके बाद मुख्य सचिव ने विकासखंड चिन्यालीसौड़ के अंतर्गत ग्राम मल्ली पहुंचकर ‘सर्व शक्ति क्लस्टर लेवल फेडरेशन ‘ तुल्याडा के कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं व लखपति दीदी से सीधा संवाद कर उनके द्वारा संचालित आजीविका गतिविधियों, उत्पादन कार्यों एवं अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्पादों का अवलोकन करते हुए उनके आर्थिक स्वावलंबन तथा सामाजिक सशक्तिकरण के प्रयासों की सराहना की।

क्लस्टर से जुड़ी महिलाओं ने अवगत कराया कि यूजीवीएस-रीप, आजीविका परियोजना एवं आईएफएडी के वित्तीय व तकनीकी सहयोग से ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने क्लस्टर द्वारा संचालित बेकरी, स्ट्रॉबेरी उत्पादन, सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर, कैटरिंग फार्मिंग, डेयरी, मुर्गी पालन तथा स्थानीय उत्पादों व अचार निर्माण जैसी बहुआयामी स्वरोजगार गतिविधियों की जानकारी दी।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख चिन्यालीसौड़ श्री रणदेव सिंह महंत उपस्थित रहे।

इसके उपरांत मुख्य सचिव ने विकासखंड डुंडा के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मातली का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य सचिव ने विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों का निडरता से सामना करने, उच्च लक्ष्य निर्धारित करने और अनुशासित जीवन शैली अपनाकर सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, प्रयोगशालाओं, कंप्यूटर कक्ष और पेयजल व्यवस्था का भी जायजा लिया।

उन्होंने कॉलेज परिसर में पौधरोपण भी किया एवं विभिन्न शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर लंबी कूद में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर हेतु चयनित तथा कबड्डी में राज्य स्तर के लिए चयनित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी राजीव (कक्षा 12), शुभम (कक्षा 11) सहित गृह परीक्षा सत्र 2025-26 के उत्कृष्ट छात्र लविश एवं अस्मित को सम्मानित कर बधाई दी।

इसके साथ ही उन्होंने परिषदीय हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय का नाम रोशन करने वाली टॉपर निधि भट्ट एवं अनुष्का को उनकी शानदार शैक्षणिक उपलब्धि के लिए सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा अन्य छात्रों को निरंतर प्रेरणा लेकर कठिन परिश्रम व अनुशासन के साथ सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान डीएम श्री प्रशांत आर्य, एसपी कमलेश उपाध्याय, सीडीओ श्री जय भारत सिंह, एसडीएम श्री देवानंद शर्मा, सीओ चंचल शर्मा, सीईओ श्री अमित कोटियाल, ईई सिंचाई श्री सचिन सिंहल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

रेखा आर्य के आरोपों पर पति गिरधारी लाल साहू का पलटवार, ऑडियो को बताया AI जनरेटेड-Newsnetra

नरेन्द्रनगर को मिली नए केंद्रीय विद्यालय की सौगात, सत्र 2027-28 से शुरू होगी पढ़ाई-Newsnetra

देहरादून में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस की बाइक रैली, घंटाघर पर लगा जाम-Newsnetra

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, पति के खिलाफ FIR के बाद बिगड़ी तबीयत-Newsnetra

कर्णप्रयाग में घोड़े-खच्चर संचालकों के बीच खूनी संघर्ष, बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 1 1
रेखा आर्य के आरोपों पर पति गिरधारी लाल साहू का पलटवार, ऑडियो को बताया AI जनरेटेड-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 2 1
नरेन्द्रनगर को मिली नए केंद्रीय विद्यालय की सौगात, सत्र 2027-28 से शुरू होगी पढ़ाई-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती शिक्षा October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल
देहरादून में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस की बाइक रैली, घंटाघर पर लगा जाम-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 2
बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, पति के खिलाफ FIR के बाद बिगड़ी तबीयत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 16, 2026
Untitled design 46
कर्णप्रयाग में घोड़े-खच्चर संचालकों के बीच खूनी संघर्ष, बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 16, 2026
Untitled design 47
देहरादून में आशारोड़ी-मोहब्बेवाला ढलान बना ‘डेथ जोन’, 25 दिन में 5 हादसे, फिर भी विभागों के प्लान बेअसर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?