देहरादून में लेनदेन विवाद बना खूनी वारदात की वजह? पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया-Newsnetra
देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र के देहराखास में एक व्यक्ति की घर में घुसकर गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है। मृतक का नाम दीपक गुप्ता(48) बताया जा रहा है। वह ब्याज का काम करता था। बताया जा रहा है कि उसका कई लोगों से लेनदेन को लेकर विवाद था। वहीं, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।




