हल्द्वानी में युवक को बाघ उठा ले जाने की अफवाह से मचा हड़कंप, जांच में निकली खबर झूठी-Newsnetra
हल्द्वानी में बेलबाबा से एक किलोमीटर दूर एक बाघ के युवक को उठा ले जाने की खबर से हड़कंप मच गया। सूचना पर काफी संख्या में आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई । लोगों के वहां जाने पर पता लगा कि ऐसा कुछ भी नहीं है।
गुमशुदा शिवशंकर गोस्वामी की पत्नी प्रियंका गोस्वामी ने बताया की उसका पति गायब है और पुलिस कुछ नहीं कर रही है। परिचितों का कहना है कि गनतीये में चावल देखकर यहां पर होने की बात कही थी। इसलिए हम यहां आए हैं। आरओ हल्द्वानी रेंज ने बताया कि बाघ के हमले की सूचना अफवाह है।





