रुद्रप्रयाग में घास लेने गई महिला गदेरे में बही, SDRF के सर्च अभियान के बाद बरामद हुआ शव-Newsnetra
दिनांक 02 अगस्त 2026 को आपदा कंट्रोल रूम, रुद्रप्रयाग के माध्यम से SDRF पोस्ट अगस्त्यमुनि को सूचना प्राप्त हुई कि बड़मा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम स्वारा (नामी तोक) में तिमली से आगे एक महिला घास लेने के दौरान पैर फिसलने से गदेरे में बह गई है।
सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट अगस्त्यमुनि से अपर उप निरीक्षक हरीश बांगरी के नेतृत्व में टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। वहीं जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, रुद्रप्रयाग द्वारा जल पुलिस एवं DDRF टीम को भी खोज एवं बचाव कार्य हेतु मौके पर भेजा गया।
घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर गदेरे में सघन खोज अभियान चलाया। संयुक्त प्रयासों के दौरान महिला का शव गदेरे से बरामद कर बाहर निकाला गया तथा आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतका का विवरण निम्नानुसार है—
नाम: श्रीमती विनीता देवी
पति: श्री हिम्मत सिंह नेगी
आयु: लगभग 38 वर्ष
निवासी: ग्राम कोटी, जनपद रुद्रप्रयाग





