कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए एस.एस. ट्रेडर्स ने लगाया सेवा शिविर, भंडारे के साथ श्रद्धालुओं के ठहरने की भी की गई व्यवस्था-Newsnetra
अर्चना मनवाल, विशेष संवाददाता | रुड़की
न्यूज नेत्र | 03 जुलाई 2026 | शुक्रवार
रुड़की। कांवड़ मेले के दौरान धर्मनगरी और आसपास के क्षेत्रों से गुजरने वाले शिवभक्त कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए विभिन्न स्थानों पर सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में एस.एस. ट्रेडर्स के संचालक संजय प्रजापति की ओर से कांवड़ यात्रियों के लिए विशेष सेवा शिविर लगाया गया है।
शिविर में कांवड़ियों के लिए भोजन एवं भंडारे की समुचित व्यवस्था करने के साथ-साथ उनके विश्राम और ठहरने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। शिविर से जुड़े सेवाभावी कार्यकर्ता श्रद्धालुओं को भोजन, पेयजल और आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे हैं।
शिविर संचालक संजय प्रजापति ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा के लिए भंडारे और सेवा शिविरों का आयोजन करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सेवा करना उनके लिए सामाजिक जिम्मेदारी के साथ-साथ धार्मिक आस्था और पुण्य का कार्य भी है।
उन्होंने बताया कि शिविर में आने वाले प्रत्येक कांवड़ यात्री की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कांवड़ यात्रा के दौरान सेवा कार्य आगे भी लगातार जारी रहेगा।
स्थानीय लोगों और कांवड़ यात्रियों ने एस.एस. ट्रेडर्स की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा शिविर कठिन यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को भोजन, विश्राम और सहयोग प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।





