रुद्रप्रयाग से ऑक्सफोर्ड तक उत्तराखंड का गौरव, डॉ. केएस पंवार को मिला महात्मा गांधी लीडरशिप अवॉर्ड-2026-Newsnetra
रुद्रप्रयाग से ऑक्सफोर्ड तक गूंजा उत्तराखंड का गौरव
डॉ. केएस पंवार को महात्मा गांधी लीडरशिप अवॉर्ड-2026, स्पेशलिटी केमिकल्स और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में योगदान का अंतरराष्ट्रीय सम्मान उत्तराखंड के उद्योग जगत के लिए यह गौरव और प्रेरणा की खबर है।
रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ क्षेत्र के गैड़ गांव में जन्मे प्रसिद्ध उद्योगपति, समाजसेवी और उत्तराखंड सरकार के पूर्व औद्योगिक सलाहकार डॉ. केएस पंवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित महात्मा गांधी लीडरशिप अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया गया है।

उन्हें यह सम्मान स्पेशलिटी केमिकल्स फॉर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के क्षेत्र में उत्कृष्ट नवाचार और उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
12 अगस्त 2026 को यूनाइटेड किंगडम के ऑक्सफोर्ड स्थित लॉर्ड मेयर ऑफ ऑक्सफोर्ड के काउंसिल चैंबर में आयोजित गरिमामय समारोह में डॉ. पंवार को यह सम्मान प्रदान किया गया।
प्रमाणपत्र के अनुसार सम्मान लॉर्ड मेयर ऑफ ऑक्सफोर्ड Cheme Munkonge की ओर से प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन NRI Welfare Society (Registered) की ओर से किया गया।
स्पेशलिटी केमिकल्स में नवाचार ने दिलाई वैश्विक पहचान
डॉ. केएस पंवार पॉलीगॉन केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन हैं।
स्पेशलिटी केमिकल्स के क्षेत्र में उनके नवाचारों तथा इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में योगदान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिली यह मान्यता उनके लंबे औद्योगिक सफर की महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है





