By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: भाजपा की प्रदेश संगठनात्मक बैठक में 60 पार का लक्ष्य, राम माधव बोले- मोदी-धामी सरकार के विकास कार्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > भाजपा की प्रदेश संगठनात्मक बैठक में 60 पार का लक्ष्य, राम माधव बोले- मोदी-धामी सरकार के विकास कार्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

भाजपा की प्रदेश संगठनात्मक बैठक में 60 पार का लक्ष्य, राम माधव बोले- मोदी-धामी सरकार के विकास कार्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/10/03 at 9:19 AM
News Netra Admin
Share
7 Min Read
IMG 20261002 WA0093
SHARE

भाजपा की प्रदेश संगठनात्मक बैठक में 60 पार का लक्ष्य, राम माधव बोले- मोदी-धामी सरकार के विकास कार्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं-Newsnetra

देहरादून 2 अक्टूबर। भाजपा की प्रदेश संगठनात्मक बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्री राम माधव ने कहा, मोदी और धामी की सरकार में अभूतपूर्व विकास हुआ है, अब हमे राजनैतिक कार्यकर्ता बनकर उनका संदेश जन जन तक पहुंचाना है। सिर्फ एब्सोल्यूट नहीं बल्कि हाईएस्ट मेजोरिटी 60 पार के लक्ष्य को प्राप्त करने की राजनैतिक दृष्टि से आगे बढ़ना है। वहीं सहप्रभारी एवं सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज ने चेताया कुछ लोग धर्म, क्षेत्र जाति, भाषा के बाद अब युवाओं को उम्र में बांटने में जुटे हैं, जिनका नेतृत्व का दावा तो कुछ शीघ्र सीनियर सिटीजन बनने वाले कांग्रेसी भी कर रहे हैं। लेकिन सच यह है कि ये सब नेता अंदर से राष्ट्र विरोधी, सनातन विरोधी सोच से भरे हुए हुए है, जिनका पर्दाफाश करना जरूरी है

प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार पहुंचने पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव एवं प्रदेश सह प्रभारी श्री अरविंद मेनन और सुश्री बांसुरी स्वराज का कार्यकर्ताओं द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया गया। इस दौरान हुई प्रदेश पदाधिकारी संगठन्तक बैठक में सभी प्रभारी एवं सह प्रभारियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर, सभी कैबिनेट मंत्रियों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों एवं जिला प्रभारी, सह प्रभारियों का परिचय हुआ।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

IMG 20261002 WA00941 IMG 20261002 WA0096

बैठक को संबोधित करते हुए श्री राम माधव ने कहा कि साढ़े चार वर्ष एक संगठनात्मक कार्यकर्ता के रूप में हम सबने पार्टी को बहुत मजबूत किया है। अब शेष समय हमें अब संगठन से राजनैतिक कार्यकर्ता की भूमिका में आकर कार्य करना है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने प्रदेश का ऐतिहासिक एवं चौमुखी विकास किया है। लिहाजा अब राजनैतिक दृष्टि से पार्टी रणनीति को आगे बढ़ाते हुए हमें चुनावों में एब्सोल्यूट मेजोरिटी नहीं बल्कि हाईएस्ट मेजोरिटी यानि 60 पार के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर कार्यक्रमों का राजनीतिक संदेश जन-जन के बीच पहुंचना चाहिए। हम सरकार के विकास एवं जनकल्याण कार्यों को जनता के बीच ले जाएं, लेकिन विपक्ष की कमजोरी और नकारात्मक मंशा को भी उजागर करना जरूरी है। उन्होंने कहा अभी बहुत सारे राज्य ऐसे हैं जहां हम लगातार तीन बार जीते हैं हमको ऐसा आठवां राज्य बनकर दिखाना है। जिसके लिए हम सबको हमेशा की तरह पहली बार चुनाव लड़ने की मानसिकता और पहली बार जीतने की मानसिकता से चुनाव में जाना है

इस दौरान बैठक में सह प्रभारी सुश्री बांसुरी स्वराज ने कहा कि अब वह समय आ गया है कि हमें अपने सरकारों का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनाव में जाना है। जिसके लिए हमें एकजुटता से पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी बनाना है। प्रदेश का जनमानस भाजपा को तीसरी बार अपना आशीर्वाद देने के लिए तैयार है। लिहाजा हम सब का भी लक्ष्य होना चाहिए तीसरी बार भाजपा सरकार। उन्होंने कहा कि देश को धर्म, क्षेत्र और जाति में बांटने के बाद एक और राजनीति आगे बढ़ रही है वह है युवाओं को उम्र में बांटने की। कभी को कॉकरोच पार्टी बनकर लीड करने की कोशिश करता है, कोई आम आदमी बनकर और तो कोई कांग्रेस का ऐसा नेता है जो अगले चार वर्षों में सीनियर सिटीजन बनने वाला है। इन सबके नाम अलग हैं, लेकिन सबकी आत्मा देश विरोधी, सनातन विरोधी भावना से भरी हुई है।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा, भाजपा की सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ता है, हम सबको उसके नेतृत्व ने घर घर जाना है। जो भी कुछ हमने संगठन के लिए अब तक किया, अब उसके राजनैतिक परीक्षा का समय आ गया है। संगठन में दो तरफा संवाद और प्रभावी होना चाहिए, प्रदेश का निर्णय बूथ बूथ तक पहुंचाकर स्थापित होना चाहिए और बूथों की हर समस्या का समाधान हम सबको करना चाहिए। हम सबको अपनी उपस्थिति जनता के बीच और अधिक बढ़ानी है, क्योंकि सरकार और संगठन के कार्यों के मूल्यांकन का समय आ गया है। शहर से गांव तक उत्तराखंड के विकास मॉडल की चर्चा होनी चाहिए

प्रदेश महामंत्री संगठन श्री फणींद्रनाथ शर्मा ने कहा कि चुनाव में जीत के दो मूल मंत्र मेरा बूथ सबसे मजबूत और बूथ जीता, चुनाव जीता पर हमें फोकस रहना है। उन्होंने कहा, आसाम, बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र सभी जगह हमने उम्मीद से बढ़कर सफलता हासिल की है। ऐसा ही परिणाम हमे उत्तराखंड में लेकर आना है, वो ऐसा हो कि विपक्ष को सोचना पड़े कि हम राजनीति करें या नहीं। 27 के चुनाव में बहुमत आना तय है लेकिन ये हमारी मेहनत पर निर्भर है कि साधारण बहुमत 36 को पलटकर कैसे 63 में बदला जाए।

बैठक में प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार ने 14 सितम्बर 2025 से अब तक संपन्न संगठन के सभी कार्यक्रमों की विस्तार से रिपोर्ट पेश की। जिसमें उन्होंने मन की बात कार्यक्रम, बूथ सशक्तिकरण, कोर कमेटी एवं अन्य कमेटी बैठकों, सेवा संकल्प अभियान, युवा संवाद कार्यक्रम, लखपति दीदी कार्यक्रम, लाभार्थी कार्यक्रम आदि तमाम सांगठनिक कार्यक्रमों एवं अभियानों की विस्तृत जानकारी दी।

प्रदेश महामंत्री श्री तरुण बंसल के संचालन में संपन्न इस बैठक में राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। मंच पर प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन के साथ प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार, श्रीमती दीप्ति रावत भी उपस्थित रही। इसके अतिरिक्त कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, श्री सतपाल महाराज, श्री मदन कौशिक, श्री सुबोध उनियाल, श्री राम सिंह खेड़ा, श्री खजान दास, श्री सौरभ बहुगुणा, श्री प्रदीप बत्रा, श्री भरत चौधरी, श्रीमती रेखा आर्य भी सेवा संकल्प अभियान के प्रदेश संयोजक के रूप में मौजूद रहे। इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी भी शामिल हुए।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से प्रदेश भर के विभिन्न अभियानों के तौर पर डॉ धन सिंह रावत , रेखा आर्य अन्य मंत्रियों ने चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक संपन्न हुए कार्यक्रम को विस्तार से रखा

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड में 20 हजार शिक्षकों की नौकरी पर संकट, 31 अगस्त 2028 तक टीईटी जरूरी; विशेष टीईटी पर शासन कर रहा मंथन-Newsnetra

उत्तराखंड के 27 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, यूपीसीएल का ₹5,900 करोड़ दावा खारिज; आयोग ने सिर्फ ₹389 करोड़ मंजूर किए-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 6 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

देहरादून में सजेगा पहाड़ी स्वाद और स्थानीय उत्पादों का मंच, 5 से 11 अक्टूबर तक सरस फूड फेस्टिवल-Newsnetra

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी का ‘आंगन मिलन’: मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों को परोसा भोजन, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर बांटी पोषण किट, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सम्मानित-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: भाजपा की प्रदेश संगठनात्मक बैठक में 60 पार का लक्ष्य, राम माधव बोले- मोदी-धामी सरकार के विकास कार्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं-Newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

teacher uttarakhand dehradun b0cac7542f5b7b28ae9192542e035658
उत्तराखंड में 20 हजार शिक्षकों की नौकरी पर संकट, 31 अगस्त 2028 तक टीईटी जरूरी; विशेष टीईटी पर शासन कर रहा मंथन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा October 6, 2026
images 2
उत्तराखंड के 27 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, यूपीसीएल का ₹5,900 करोड़ दावा खारिज; आयोग ने सिर्फ ₹389 करोड़ मंजूर किए-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 6, 2026
Aaj ka Rashifal 6 October 2026
Aaj ka Rashifal 6 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 6, 2026
img 1377
देहरादून में सजेगा पहाड़ी स्वाद और स्थानीय उत्पादों का मंच, 5 से 11 अक्टूबर तक सरस फूड फेस्टिवल-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 5, 2026
img 1366
खटीमा में मुख्यमंत्री धामी का ‘आंगन मिलन’: मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों को परोसा भोजन, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर बांटी पोषण किट, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सम्मानित-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 5, 2026
img 1363
एशियन गेम्स-2026 में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया से मुख्यमंत्री धामी ने की मुलाकात, दी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती स्पोर्ट न्यूज October 5, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?