चार दशकों की सेवा और समर्पण के लिए डॉ. चंडी प्रसाद भट्ट सम्मानित, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने किया सम्मान 🇮🇳-Newsnetra
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह 🇮🇳
डॉ. चंडी प्रसाद भट्ट जी
प्रदेश संयोजक, चिकित्सा प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रमेश चौहान जी द्वारा डॉ. चंडी प्रसाद भट्ट जी को भारतीय जनता पार्टी, संघ परिवार एवं समाज सेवा के क्षेत्र में चार दशकों से सक्रिय एवं समर्पित योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया।


डॉ. चंडी प्रसाद भट्ट जी ने चार दशकों से संगठन, समाज एवं जनसेवा के साथ-साथ निःशुल्क चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में भी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका सेवा, समर्पण एवं समाज के प्रति संवेदनशीलता का भाव सभी के लिए प्रेरणादायी है।
इस सम्मान के लिए माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रमेश चौहान जी का हार्दिक आभार एवं डॉ. चंडी प्रसाद भट्ट जी को इस गौरवपूर्ण सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🇮🇳🙏
वन्दे मातरम्! 🇮🇳
भारत माता की जय! 🇮🇳
प्रेषक:
श्री शशिकांत बिजलवान
जिला सह-संयोजक, चिकित्सा प्रकोष्ठ
भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड





