By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: पुलिस लाइन देहरादून में भव्य हरियाली तीज समारोह, सुनीता जैन बनीं तीज क्वीन, पुलिस परिवार की महिलाओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > पुलिस लाइन देहरादून में भव्य हरियाली तीज समारोह, सुनीता जैन बनीं तीज क्वीन, पुलिस परिवार की महिलाओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरमनोरंजनसामाजिक

पुलिस लाइन देहरादून में भव्य हरियाली तीज समारोह, सुनीता जैन बनीं तीज क्वीन, पुलिस परिवार की महिलाओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/08/22 at 10:40 AM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
IMG 20260822 WA0044
SHARE

पुलिस लाइन देहरादून में भव्य हरियाली तीज समारोह, सुनीता जैन बनीं तीज क्वीन, पुलिस परिवार की महिलाओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां-Newsnetra

हरियाली तीज के पावन अवसर पर *मुख्य अतिथि श्रीमती गुरमीत कौर तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती गीता धामी* की गरिमामय उपस्थिति में पुलिस लाइन देहरादून में पुलिस परिवार की महिलाओं के द्वारा भव्य एवं रंगारंग तीज समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अथिति श्रीमती गुरमीत कौर तथा विशिष्ट अथिति श्रीमती गीता धामी द्वारा विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

समारोह के दौरान पुलिस परिवार की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक लोकगीत, संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, तीज के झूले एवं विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं ने पूरे वातावरण को उमंग और उल्लास से भर दिया।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

IMG 20260822 WA0044 1 IMG 20260822 WA0052 IMG 20260822 WA0046 IMG 20260822 WA0054 IMG 20260822 WA0049 IMG 20260822 WA0058 IMG 20260822 WA0059

तीज क्वीन प्रतियोगिता में सुनीता ने मारी बाजी, हरियाली तीज समारोह के दौरान आयोजित तीज क्वीन प्रतियोगिता में पुलिस परिवार की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर *श्रीमती सुनीता जैन को तीज क्वीन, श्रीमती रजनी रावत, फस्र्ट रनरअप तथा श्रीमती नेहा व श्रीमती पार्वती सैकण्ड रनरअप* रही।

समारोह में आयोजित बेस्ट मेहंदी प्रतियोगिता में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में *कु० भूमि ने प्रथम, कु० रागनी ने द्वितीय तथा श्रीमती पूजा ने तृतीय* स्थान प्राप्त किया ।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों को भी मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि महोदया द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले *वैभव सिंह पुत्र विक्रान्त कुमार, अभिनव राणा पुत्र शैलेश राणा तथा नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले परिक्षित चौधरी पुत्र योगेश सिंह चौधरी* शामिल रहें।
सभी विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि महोदया द्वारा सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्रीमती गुरमीत कौर तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती गीता धामी महोदया द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाली तीज जैसे पारंपरिक पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं लोक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ ही आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। अपने वक्तव्य में उनके द्वारा कहा गया कि पुलिस कर्मी दिन-रात अपने कर्तव्यों के निर्वहन में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ जुटे रहते हैं। ऐसे आयोजन पुलिस परिवार को व्यस्तताओं के बीच खुशियों के पल साझा करने, आपसी जुड़ाव को मजबूत करने और परिवार में प्रेम, सहयोग व सौहार्द की भावना को और प्रगाढ़ करने का अवसर प्रदान करते हैं। साथ ही, इस प्रकार के आयोजन पुलिस परिवार की एकजुटता और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा पारंपरिक लोकगीत, नृत्य एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। तीज के पारंपरिक झूले, गीत-संगीत एवं मनोरंजक गतिविधियों ने समारोह में चार-चांद लगा दिए। महिलाओं ने एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा सभी ने मिलकर तीज पर्व की खुशियां साझा कीं। तीज समारोह पुलिस परिवार की एकजुटता, महिला प्रतिभा, सांस्कृतिक एवं आपसी सौहार्द का सुंदर उदाहरण बना।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती गुरमीत कौर, विशिष्ट अतिथि श्रीमती गीता धामी, श्रीमती गौरी सेठ पत्नी श्री दीपम सेठ, श्रीमती सोनू पत्नी श्री सुनील कुमार मीना, श्रीमती तनवी सिंह पत्नी श्री बरिन्द्र जीत सिंह, श्रीमती सरोज पत्नी श्री धीरेन्द्र सिंह गुंज्याल, श्रीमती निधि पत्नी श्री अमित श्रीवास्तव, श्रीमती रेनू लोहानी, अपर पुलिस अधीक्षक, श्रीमती अनिता अंथवाल पत्नी श्री सी0डी0 अंथवाल, श्रीमती पूर्णिमा गर्ग, अपर पुलिस अधीक्षक, कार्मिक, श्रीमती जूही मनराल, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय सहित अन्य अतिथिगण एवं पुलिस परिवार की महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में मंच संचालक की भूमिका श्रीमती सरीता डोबाल, पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय, श्रीमती जया बलोनी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्रीमती ऐश्वर्या पत्नी श्री प्रमोद कुमार, श्रीमती वन्दना वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक देहरादून, श्रीमती भावना पंत पत्नी श्री जगदीश चन्द्र पंत, श्रीमती अंजू रावत पत्नी श्री राजीव रावत तथा उनके साथ पुलिस परिवार से कु0 निधि एंव श्रीमती सुमन, अध्यापक पुलिस मार्डन स्कूल द्वारा बखूबी निभाई गई

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

देहरादून के नालापानी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक श्रमिक परिवारों को मिली सहायता-Newsnetra

उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी बने भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम के कप्तान, एशियन पैरा गेम्स में करेंगे नेतृत्व-Newsnetra

एम्स ऋषिकेश में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, ऐपण प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश-Newsnetra

डेनिस शराब पर उत्तराखंड में सियासी घमासान, हरीश रावत बोले- सुबोध उनियाल बन जाएं ‘हिलटॉप अंकल’-Newsnetra

उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, UJVNL अब UPCL को लौटाएगा ₹48.08 करोड़-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: पुलिस परिवार की महिलाओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां-Newsnetra, पुलिस लाइन देहरादून में भव्य हरियाली तीज समारोह, सुनीता जैन बनीं तीज क्वीन
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 10
देहरादून के नालापानी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक श्रमिक परिवारों को मिली सहायता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 11, 2026
Untitled design 7 1
उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी बने भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम के कप्तान, एशियन पैरा गेम्स में करेंगे नेतृत्व-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर देश स्पोर्ट न्यूज October 10, 2026
img 1558
एम्स ऋषिकेश में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, ऐपण प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक हेल्थ October 10, 2026
Untitled design 6 1
डेनिस शराब पर उत्तराखंड में सियासी घमासान, हरीश रावत बोले- सुबोध उनियाल बन जाएं ‘हिलटॉप अंकल’-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 10, 2026
Untitled design 5 1
उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, UJVNL अब UPCL को लौटाएगा ₹48.08 करोड़-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 10, 2026
Untitled design 4
डोईवाला के बुल्लावाला में 10 फीट लंबा किंग कोबरा, तीन दिन से घरों के आसपास घूम रहा था सांप-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 10, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?