यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही सुरक्षित बनाने में जुटी एजेंसियां, फूलचट्टी में RBM और स्याना चट्टी में वायरक्रेट से होगा मार्ग मजबूत; सिलाई बैंड में चट्टान कटिंग कर यातायात सुचारू-Newsnetra
यमुनोत्री हाईवे पर आज बुधवार को सिलाई बैंड, स्याना चट्टी, जंगल चट्टी और फूलचट्टी के पास आवाजाही को सुरक्षित बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। निर्माण कार्य एजेंसी के पीएम गोपाली श्रीनिवासुलू रेड्डी ने बताया कि फूलचट्टी में सिकिंग जोन के चलते आरबीएम बिछाया जा रहा है। स्याना चट्टी में वायरक्रेट भरकर मार्ग को सुरक्षित आवागमन लायक बनाया जा रहा है। वहीं सिलाई बैंड में चट्टान की कटिंग कर आवाजाही को सुरक्षित बनाया गया है।
गंगोत्री हाईवे पर मंगलवार सुबह नेताला व धरासू पुल के समीप भूस्खलन होने से आवाजाही बंद हो गई। बीआरओ की टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाया, जिसके करीब दो घंटे बाद यातायात सुचारू किया जा सका। इसके बाद नालूपानी में भी सुबह और दोपहर के समय भूस्खलन प्रभावित जोन में मलबा आने से कई घंटे यातायात बाधित रहा। बीआरओ ने मशीनों की मदद से मलबा हटाकर मार्ग को दोबारा खोल दिया।
पेड़ हटाए जाने के बाद शाम तक मार्ग को आवाजाही के लिए खोल दिया गया। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां चेतावनी के स्तर के करीब बह रही हैं। जलस्तर बढ़ने के कारण नदी के किनारे वाले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।





