By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: मदरसों की मान्यता को लेकर धामी सरकार सख्त, अब कार्रवाई की तैयारी; 452 में 200 से ज्यादा ने नहीं ली मान्यता-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > मदरसों की मान्यता को लेकर धामी सरकार सख्त, अब कार्रवाई की तैयारी; 452 में 200 से ज्यादा ने नहीं ली मान्यता-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

मदरसों की मान्यता को लेकर धामी सरकार सख्त, अब कार्रवाई की तैयारी; 452 में 200 से ज्यादा ने नहीं ली मान्यता-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/09/02 at 9:01 PM
News Netra Admin
Share
6 Min Read
cabinet minister khajan das 5a0cb96d31a0fbb4d357d4380892825e
SHARE

मदरसों की मान्यता को लेकर धामी सरकार सख्त, अब कार्रवाई की तैयारी; 452 में 200 से ज्यादा ने नहीं ली मान्यता-Newsnetra

प्रदेश में मदरसों के मान्यता न लेने पर सरकार सख्त रुख अपनाने हुए अब कानूनी कार्रवाई करने जा रही है। धामी सरकार ने मदरसा बोर्ड को भंग कर पहली बार उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया है। अब प्रदेश में संचालित मदरसों को राज्य शिक्षा बोर्ड के माध्यम से पाठ्यक्रम पढ़ाने के लिए प्राधिकरण से मान्यता लेनी होगी।

जो मदरसे मान्यता नहीं ले रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी है। समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने अमर उजाला के वरिष्ठ संवाददाता बिशन सिंह बोरा से बातचीत में मदरसों की मान्यता, अल्पसंख्यक व समाज के अन्य वर्गों के लिए सरकार की योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य में विधवा पेंशन में वृद्धि के साथ ही इसका नाम बदलकर एकल नारी सम्मान किया जाएगा।
सवाल : मंत्रिमंडल में ऐसे समय में जगह मिली जब विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, ऐसे जनता में छाप छोड़ने के लिए आपकी क्या प्राथमिकताएं होंगी।

जवाब : सही बात है कम समय है और काम ज्यादा है, इसी साल मार्च में समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी मिली, मुख्यमंत्री ने काम करने का मौका दिया है। हमारे सामने जो काम है, उसे पूरा करने की चुनौती है, पेंशनधारकों को पहले पेंशन मिलने में देरी होती थी, लेकिन अब एक क्लिक में सभी पेंशनधारकों के खातों में समय पर पेंशन जा रही है। सरकार नौ लाख 87 हजार लोगों को सात तारीख से पहले पेंशन दे रही है, जो एक बड़ी उपलब्धि है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

सवाल: हल्द्वानी में शुद्धिकरण को लेकर कांग्रेस हमलावर है, जो इसे दलित समाज और खरगे का अपमान बता रही है, आप वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री होने के साथ ही उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दलित चेहरा भी हैं, इसे किस रूप में देखते हैं।

जवाब: खरगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। जाति का जहां तक सवाल है, राज्य के लोगों के साथ ही मुझे यह मालूम नहीं था कि वह किस जाति से हैं, भाजपा इस पूरे मामले से खुद को अलग करती है। पार्टी का इससे कोई लेना देना नहीं है। उत्तराखंड देवभूमि है, हल्द्वानी रामलीला मैदान स्थिति सभास्थल में एक संस्था के माध्यम से पूजापाठ किया गया, इसमें दलित लोग भी शामिल थे।

इससे पहले इस मैदान में भाजपा और कांग्रेस की कई रैलियां हुईं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य कांग्रेस का दलित चेहरा हैं, जो विधानसभा के अध्यक्ष रहे हैं, यहां हुई रैलियां में शामिल रहे लेकिन कभी ऐसी कोई बात नहीं हुई। कांग्रेस इस मामले को भुनाना चाह रही है। जो कांग्रेस का चुनाव के लिए अपनाया गया हथकंडा है। जनता सब जानती है। वोट के लिए अनुसूचित जाति के समाज का इस्तेमाल किया गया।

सवाल: शुद्धिकरण मामले में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ केस किया गया है। अब कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

जवाब: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सबसे पहले यह धमकी दी कि हल्द्वानी में हवन करने वालों के खिलाफ वह प्राथमिकी दर्ज कराएंगे। ऐसे में उन लोगों ने राहुल गांधी के खिलाफ अपनी रिपोर्ट दर्ज करवा दी।

सवाल: सरकार ने मदरसों के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मदरसा बोर्ड खत्म कर राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया, लेकिन अधिकतर मदरसों ने अब तक शिक्षा विभाग से मान्यता नहीं ली।

जवाब: सरकार मदरसों के बच्चों की धार्मिक शिक्षा के विरोध में नहीं हैं। सीएम का सख्त आदेश है कि मदरसों को एक परिधि में लाया जाएगा। इसके बाद भी 452 मदरसों में से 200 से अधिक मदरसों ने मान्यता से इनकार कर दिया।

सवाल: सरकार की ओर से समय-समय पर मदरसों की जांच के आदेश होते हैं लेकिन जांच पूरी नहीं होती। पूर्व में हुए जांच के आदेश पर हरिद्वार को छोड़कर किसी अन्य जिले ने अपनी रिपोर्ट नहीं दी। ऐसे में आरोप लगता है कि यह चुनावी एजेंडा है, चुनाव नजदीक आते ही सरकार को मदरसों की याद आती है।

जवाब: ऐसा नहीं है, पहले से मदरसों की जांच होती रही है। मंत्री होने के नाते मेरा कहना है अल्पसंख्यक में केवल मुस्लिम नहीं बल्कि सिख, ईसाई, बौध आदि धर्मों के लोग भी आते हैं। इन सभी के लिए प्राधिकरण का गठन किया गया है।

सवाल: पूर्व समाज कल्याण मंत्री ने सहायक समाज कल्याण अधिकारियों को कंप्यूटर ऑपरेटर दिए जाने की घोषणा की थी, इस दिशा में क्या हुआ।

जवाब: पूर्व मंत्री की ओर से किए गए कार्यों को आगे बढ़ाते हुए इस पर अमल किया जाएगा।

सवाल: पेंशन के लिए आय के मानक को बढ़ाने की मांग की जा रही है। ताकि अधिकतर लोगों को इसका लाभ मिले।

जवाब: सरकार की ओर से वार्षिक आय के मानक को बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही इस पर कोई निर्णय लिया जाएगा।

सवाल: विधवा, दिव्यांग, तीलू रौतेली, बौना पेंशन बढ़ाने की मांग पिछले काफी समय से की जा रही है। क्या सरकार इस पर कोई निर्णय लेगी।

जवाब: समाज कल्याण विभाग की ओर से विभिन्न आठ तरह की पेंशन दी जा रही हैं। पेंशन में वृद्धि पर विचार किया जा रहा हैं। इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है। सीएम की मुहर लगते ही पेंशन में बढ़ोतरी होगी।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

जलवायु परिवर्तन से हिमालय को बढ़ते खतरे, AI से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा-Newsnetra

मेडिकल कॉलेज, नशे पर प्रतिबंध और जनसमस्याएं: CM धामी ने दिए अहम बयान-Newsnetra

नशामुक्त भविष्य के निर्माण में आगे आएं युवा, जिलाधिकारी ने किया आह्वान-Newsnetra

देहरादून में राशन की दुकानों पर प्रशासन सख्त, खाद्यान्न की गुणवत्ता जांचेंगे अधिकारी-Newsnetra

मुख्यमंत्री धामी से EEPC चेयरमैन पंकज चड्ढा की मुलाकात, उत्तराखंड में निवेश और रोजगार पर मंथन-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: अब कार्रवाई की तैयारी; 452 में 200 से ज्यादा ने नहीं ली मान्यता-Newsnetra, मदरसों की मान्यता को लेकर धामी सरकार सख्त
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 44
जलवायु परिवर्तन से हिमालय को बढ़ते खतरे, AI से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा October 15, 2026
Untitled design 43
मेडिकल कॉलेज, नशे पर प्रतिबंध और जनसमस्याएं: CM धामी ने दिए अहम बयान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ राजनीती सामाजिक October 15, 2026
Untitled design 42
नशामुक्त भविष्य के निर्माण में आगे आएं युवा, जिलाधिकारी ने किया आह्वान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ राजनीती October 15, 2026
Untitled design 41
देहरादून में राशन की दुकानों पर प्रशासन सख्त, खाद्यान्न की गुणवत्ता जांचेंगे अधिकारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 15, 2026
Untitled design 40
मुख्यमंत्री धामी से EEPC चेयरमैन पंकज चड्ढा की मुलाकात, उत्तराखंड में निवेश और रोजगार पर मंथन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 15, 2026
Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 15, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?