विकासखंड पोखरी में भालू का कहर: हमले में घायल दूसरी महिला की भी मौत, एक ही घटना में गई दो महिलाओं की जान-Newsnetra
विकासखंड पोखरी के सिदेली गांव में भालू के हमले में घायल हुई दूसरी महिला लक्ष्मी देवी (42) की भी उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाते समय श्रीनगर में मौत हो गई। इससे पहले हमले में गंभीर रूप से घायल विमला देवी (55) की सीएचसी पोखरी लाते समय ही मौत हो गई थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह सिदेली गांव निवासी विमला देवी और लक्ष्मी देवी घास लेने जंगल गई थीं। इसी दौरान भालू ने दोनों महिलाओं पर हमला कर दिया। हमले में विमला देवी की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई और सीएचसी पोखरी लाते समय उनकी मृत्यु हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी देवी को हायर सेंटर रेफर किया गया था।
श्रीनगर ले जाते समय उनकी भी मौत हो गई।परिजनों के अनुसार दोनों महिलाओं का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद दोनों का अंतिम संस्कार कर्णप्रयाग में किया जाएगा। एक ही घटना में दो महिलाओं की मौत से सिदेली गांव सहित पूरे क्षेत्र में मातम पसरा है।
पीड़ित परिवार को नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा
सीएचसी पोखरी के चिकित्सक डॉ. सनी चौधरी और डॉ. मोहिनी ने बताया कि विमला देवी की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी, जबकि लक्ष्मी देवी भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई हैं। विमला देवी के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए कर्णप्रयाग से डॉक्टरों की टीम सीएचसी पोखरी पहुंच रही है। घटना की जानकारी मिलते ही केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की नागनाथ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी कपिल गुसाईं सहित वनकर्मी भी अस्पताल पहुंच गए।

रेंजर कपिल गुसाईं ने बताया कि वन विभाग के कुछ कर्मचारियों को घायल महिला के साथ हायर सेंटर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा और क्षेत्र में वन विभाग की गश्त बढ़ाई जाएगी।वहीं, प्रभागीय वनाधिकारी रजत सुमन और एसडीओ मोहन सिंह नेगी भी पोखरी पहुंच रहे हैं।
वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोशभालू के हमले की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय लोग सीएचसी पोखरी पहुंच गए। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश और भय है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से भालू की सक्रियता बनी हुई है, जिससे जंगल जाने वाली महिलाओं और ग्रामीणों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू के आतंक से निजात दिलाने, प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल गश्त बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।