जय मां नंदा: आज से शुरू मां नंदा देवी की यात्रा। 5 सितंबर से मां नंदा की बड़ी जात यात्रा शुरू!-Newsnetra
मां नंदा की बड़ी जात यात्रा 5 सितंबर को दोपहर 3 बजे कुरुड़ स्थित नंदा सिद्धपीठ से कैलाश के लिए रवाना होगी। यात्रा कई पड़ावों से होते हुए 20 सितंबर को होमकुंड पहुंचेगी, जहां पूजा-अर्चना के बाद चौसिंग्या खाड़ू की कैलाश विदाई होगी।इसके बाद मां नंदा की उत्सव डोली की वापसी यात्रा शुरू होगी और 30 सितंबर को कुरुड़ मंदिर पहुंचने के साथ बड़ी जात यात्रा का समापन होगा। इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।
.
.




