जागृति वूमेन्स कॉन्फ्रेंस हरिद्वार द्वारा आयुर्वेद एवं मधुमेह पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित-Newsnetra
Jagriti Women’s Conference (JWC), Haridwar Society (Regd.), जो All India Women’s Conference (AIWC), New Delhi से संबद्ध है, द्वारा AIWC Centenary Programme के अंतर्गत Health Series–10 का आयोजन आज महिला महाविद्यालय पी.जी. कॉलेज, सती कुंड, कनखल, हरिद्वार में किया गया।
कार्यक्रम का विषय “Ayurveda and Diabetes Nutrition: Bridging Traditional Wisdom with Modern Science” रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य आयुर्वेद के पारंपरिक ज्ञान एवं आधुनिक विज्ञान के समन्वय के माध्यम से मधुमेह और स्वस्थ पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।






कार्यक्रम में डॉ. अलका सिंघल, एम.डी. ने रिसोर्स पर्सन के रूप में छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने आयुर्वेद की पारंपरिक ज्ञान-पद्धति और आधुनिक विज्ञान के समन्वय पर प्रकाश डालते हुए मधुमेह की रोकथाम एवं प्रबंधन में उचित पोषण, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर डॉ. अल्पना शर्मा, निदेशक, महिला महाविद्यालय पी.जी. कॉलेज, सती कुंड, कनखल, हरिद्वार की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही, जागृति वूमेन्स कॉन्फ्रेंस संस्था से श्रीमती मंजुला भगत, संरक्षक, श्रीमती अलका शर्मा, संरक्षक, श्रीमती नीरू जैन, संरक्षक, डॉ. ज्योत्सना मेहरोत्रा, सलाहकार, डॉ. करुणा शर्मा, सचिव तथा श्रीमती शैलजा देशवाल, एम.आई.सी., यूथ विंग भी उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में मधुमेह जैसी जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के प्रति समय रहते जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है।
डॉ. अलका सिंघल ने प्रतिभागियों को संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण के संतुलित समन्वय से मधुमेह की रोकथाम एवं उसके बेहतर प्रबंधन में महत्वपूर्ण सहयोग मिल सकता है।
इस जागरूकता कार्यक्रम में 93 छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम प्रतिभागियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रहा।
AIWC Centenary Programme के अंतर्गत आयोजित Health Series–10 की इस महत्वपूर्ण कड़ी का उद्देश्य समाज, विशेषकर युवा वर्ग में स्वास्थ्य, पोषण एवं मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा।





