युवाओं से संवाद या सवालों से बचने की कोशिश? कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना: Newsnetra
नितिन नवीन जी आज युवाओं और सैनिकों से संवाद कर रहे हैं, लेकिन भाजपा को पहले यह बताना चाहिए कि उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार क्यों नहीं मिला? और अग्निवीर योजना को लेकर उनकी चिंताओं का जवाब कौन देगा?सैन्यधाम के भ्रष्टाचार और उसको लेकर गणेश जोशी के चुनावी लाभ वाले बयान पर क्या कहना है। रोजगार मांगने वाले युवाओं पर लाठियां चलाने वाली सरकार आज संवाद का दिखावा कर रही है। राहुल गांधी के युवा संवाद की नकल से राहुल गांधी जैसा कनेक्ट नहीं बनाया जा सकता। और ‘राहुल मियां’ जैसी भाषा भाजपा की हताशा दिखाती है। मुख्यमंत्री धामी जी कहते हैं कांग्रेस तिल का ताड़ बनाती है—अगर अंकिता भंडारी आपके लिए तिल है, तो उसके न्याय की आवाज हमारा ताड़ है और हम इसे बार-बार उठाएंगे, क्योंकि अंकिता उत्तराखंड के स्वाभिमान और अस्मिता का सवाल है।







