उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव! आशुतोष नेगी बने उत्तराखंड क्रांति दल डेमोक्रेटिक के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष-Newsnetra
देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है। आशुतोष नेगी ने अपनी कोर टीम के साथ उत्तराखंड क्रांति दल (डेमोक्रेटिक) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इसके साथ ही उन्हें पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आशुतोष नेगी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने आज से अपनी कोर टीम के साथ उत्तराखंड क्रांति दल (डेमोक्रेटिक) की सदस्यता ली है। उन्होंने कहा कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष बलवेन्द्र सिंह नेगी से उन्हें दल के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।
आशुतोष नेगी के पार्टी में शामिल होने और केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभालने को उत्तराखंड की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। आने वाले समय में उनकी नई भूमिका और कोर टीम की सक्रियता पर राजनीतिक हलकों की नजर रहेगी।
#लोकउक्रांद #लोकयूकेडी #UKDD #आशुतोषनेगी #उत्तराखंडराजनीति #UttarakhandNews #Pahadvani








