चंबा में ग्रामीण पर भालू का हमला, मनरेगा कार्य के लिए जाते समय किया घायल; गांव में दहशत-Newsnetra
चंबा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिलोगी के धारकोट गांव में सोमवार सुबह भालू ने एक ग्रामीण पर अचानक हमला कर दिया। हमले में वीरेंद्र तिवारी जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार वीरेंद्र तिवारी सुबह करीब 7:30 बजे अपने घर से मनरेगा के कार्य के लिए ग्राम सिलोगी की ओर जा रहे थे। घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचने के दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। उनके शोर मचाने पर भालू भाग निकला।
भालू के हमले में वह घायल हो गए। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र चंद रमोला ने वन विभाग से गांव में गश्ती टीम भेजने और भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत बनी हुई है







