नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख के जेवर बरामद-Newsnetra
वादी श्री जसकरन पाल पुत्र श्री छविलाल निवासी प्रवेश विहार, लालढांग, नवादा द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर तहरीर दी कि उनके बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा घर के अंदर से गैस सिलेंडर एवं ज्वैलरी चोरी कर ली गयी है। तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर तत्काल मु0अ0सं0-384/26 धारा 305(a) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही*
घटना के अनावरण तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर थाना नेहरू कॉलोनी पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा पूर्व मे चोरी की घटनाओं मे जेल गये अभियुक्तो का भौतिक सत्यापन करते हुए स्थानीय सूचना तन्त्र को सक्रिय किया गया, साथ ही घटनास्थल व उसके आस पास लगे CCTV कैमरो का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल संदिग्धों के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी एव मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 16/09/2026 को ईंट भट्टा नवादा ग्राउंड स्थित खंडहर के पास से घटना में शामिल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनसे पूछताछ में उनके द्वारा कुछ दिन पूर्व प्रवेश विहार स्थित एक बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर एवं ज्वैलरी चोरी करना स्वीकार किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर उनके कब्जे से घटना में चोरी की गई ज्वैलरी व अन्य सामान बरामद किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि वह तीनों नशे के आदी हैं तथा अपने नशे तथा अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, घटना में प्राप्त सामान व ज्वैलरी को अभियुक्त बेचने की फिराक में थे, पर इससे पहले ही पुलिस टीम द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- दीपक पन्त पुत्र लक्ष्मण सिंह, निवासी प्रवेश विहार, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र- 24 वर्ष
2- सुलेमान पुत्र सलीम, निवासी प्रवेश विहार, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र- 19 वर्ष
3- गोपाल शर्मा पुत्र स्व0 ऋषिपाल शर्मा निवासी मिनी मसूरी, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र- 20 वर्ष,
*बरामदगी:-*
1- घटना में चोरी किए गए 02 लाख रु0 की अनुमानित कीमत के आभूषण
2- गैस सिलेंडर, भारत गैस कम्पनी – 01
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 गिरीश चन्द्र बडोनी, चौकी प्रभारी जोगीवाला
2- का0 विपिन सेमवाल
3- का0 कृष्णानंद सेमवाल
4- PRD योगेश कुमार








