By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: उपला टकनौर के पौराणिक सेलकू मेलों में पहुंचे पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, माँ गंगा के मंदिर में जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > उपला टकनौर के पौराणिक सेलकू मेलों में पहुंचे पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, माँ गंगा के मंदिर में जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

उपला टकनौर के पौराणिक सेलकू मेलों में पहुंचे पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, माँ गंगा के मंदिर में जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/09/17 at 9:15 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
ee17a45b 0584 47eb 836a 610fa43bfb36 1
SHARE

उपला टकनौर के पौराणिक सेलकू मेलों में पहुंचे पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, माँ गंगा के मंदिर में जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’-Newsnetra

उत्तरकाशी। गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण आज उपला टकनौर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के भ्रमण पर रहे। इस दौरान उन्होंने सुक्खी एवं मुखवा गांव में आयोजित पौराणिक सेलकू मेलों में प्रतिभाग कर देव आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

b4b3179c d330 4f20 9413 827f0ed124ef
8982eb6d 9103 43d7 9c1f 053aa6086d14
8c08e3fd d728 498e b89a e621dc362b0b
3c79fd9d 213c 43d5 b99e 5414695317fe
cd486a85 c23a 471d ab7e 8a5b9a07a497
bc7f0a80 edf6 4b41 adde 7e04711a8e16
2d8426af e253 456a af83 c68db0ae038d
983b5e2a 3730 4527 8075 e17a7c7c77b9
e6c520c2 0843 4755 8b8f 1741fea4184c
5ec77a66 0db6 4860 b1db 55fad6c59f3a
90796b03 e33e 43da bd49 689e375fb322
aec63c93 c5fe 4111 95f9 819e8a406bd9
6bc11c57 1f96 45bb 8370 b96eb54a3403
43624eda da79 4c6c 9bc4 48dab9de1b26
5b597054 b6fc 4395 af20 25bee54d916e
fec9d7d7 da5d 41b5 b193 ad60b4c6716c
df8449ad 0bef 48a7 90e5 48ec40ad2f0d
0c3e258a b74e 444c b065 b869cb565e9e
634e6ada 8d36 47cc a6be b63d3e1a9a9b
8aab8f89 f185 4314 8c0b 545d9647834c
084fc9fa 4850 4bed ae4e 827971863ebb
2c967d02 db99 45f8 9b1e 499134e8fd93
15234e6e 0be7 4be5 a440 d34807f7ceaa
ee17a45b 0584 47eb 836a 610fa43bfb36

माँ गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखीमठ, मुखवा में क्षेत्राधिपति भगवान समेश्वर महाराज के सानिध्य में आयोजित पौराणिक एवं ऐतिहासिक सेलकू मेले में सम्मिलित होकर पूर्व विधायक ने भगवान समेश्वर महाराज के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किए। उन्होंने समेश्वर महाराज के प्रसिद्ध डंगरिया आसन के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

इस अवसर पर श्री विजयपाल सजवाण ने कहा कि माँ गंगा के मायके मुखवा आना सदैव ही उनके लिए अत्यंत आत्मीय और अविस्मरणीय अनुभव रहा है। सेलकू मेले की आस्था, उमंग और उत्साह से भरा वातावरण देवभूमि की समृद्ध लोकपरंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत की जीवंत झलक प्रस्तुत करता है। उन्होंने मुखवा के समस्त ग्रामवासियों को इस गौरवशाली ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को सहेजने, संरक्षित रखने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं साधुवाद दिया।

इसके साथ ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने माँ गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखवा मंदिर में दीपार्जन किया। उन्होंने ईश्वर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर देवभूमि के पावन धाम में दीप प्रज्वलित कर उनके दीर्घायु जीवन एवं राष्ट्र की निरंतर प्रगति की कामना करना उनके लिए श्रद्धा और आस्था का विषय है।

इसके पश्चात पूर्व विधायक ने सुक्खी गांव में आयोजित पौराणिक सेलकू मेले में भी प्रतिभाग किया। उन्होंने भगवान बैनाग देवता एवं समेश्वर महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों से आत्मीय भेंट एवं संवाद कर उन्हें सेलकू मेले की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

पूर्व विधायक ने कहा कि सेलकू जैसे पारंपरिक मेले हमारी धार्मिक आस्था के साथ-साथ लोकसंस्कृति, सामाजिक एकजुटता और पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं के संरक्षण के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रमेश चौहान जी, गढ़वाल समन्वयक श्री किशोर भट्ट जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री जयवीर चौहान जी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री खुशहाल नेगी जी, श्री अशोक सेमवाल जी, श्री कृपाराम सेमवाल जी, श्री हरीश नौटियाल जी, श्री शैलेश सेमवाल जी, श्री सचेन्द्र प्रसाद सेमवाल जी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री अनिल रावत जी, श्री राजेंद्र राजू राणा जी, श्री सुभाष रावत जी, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष श्री रमेश नेगी जी, श्री राजकेंद्र थनवान जी, पूर्व प्रधान श्री सुदर्शन चौहान जी, श्री धर्मेंद्र रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री संदीप राणा, श्री लक्ष्मण रावत, सुखबीर राणा, सहित श्री सोनम रौतेला, श्री मनोज नेगी, श्री मानेंद्र रौतेला, श्री विनोद नेगी, श्री सोहनपाल राणा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय ग्रामीण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

मुख्यमंत्री धामी से EEPC चेयरमैन पंकज चड्ढा की मुलाकात, उत्तराखंड में निवेश और रोजगार पर मंथन-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक वोटिंग का लक्ष्य-Newsnetra

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर कांग्रेस का आंदोलन तेज, दुष्यंत गौतम को वापस बुलाने की उठी मांग-Newsnetra

‘हमारे मामा टीटी हैं’ कहकर यात्रियों से ठगी, GRP ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

मुख्यमंत्री धामी से EEPC चेयरमैन पंकज चड्ढा की मुलाकात, उत्तराखंड में निवेश और रोजगार पर मंथन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 15, 2026
Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 15, 2026
Untitled design 39
देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक वोटिंग का लक्ष्य-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
Untitled design 38
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर कांग्रेस का आंदोलन तेज, दुष्यंत गौतम को वापस बुलाने की उठी मांग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
Untitled design 37
‘हमारे मामा टीटी हैं’ कहकर यात्रियों से ठगी, GRP ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 14, 2026
Untitled design 36
अंकिता भंडारी के माता-पिता को अब तक न्याय नहीं मिलने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?