उत्तराखंड पहुंचे हरीश रावत, शहीद स्मारक पर दी श्रद्धांजलि; बोले- पार्टी का निर्णय सर्वोपरि-Newsnetra
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज दिल्ली से उत्तराखंड पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को नमन किया। इसके बाद नारसन बॉर्डर से लेकर हरिद्वार तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया।
मैं एक सिपाही, पार्टी का निर्णय सर्वोपरि
अपने ओएसडी पर लगे आरोपों को लेकर हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले सीबीआई और ईडी का खेल शुरू हो जाता है और कुछ समय बाद समझ में आता है कि इसके पीछे क्या हो रहा था।
कांग्रेस में इस्तीफे से जुड़े सवाल पर हरीश रावत ने कहा कि पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है और वह जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे। कहा कि फिलहाल वह पार्टी के एक सिपाही हैं।
इसके साथ ही हरीश रावत ने मीठी बेरी में पुल निर्माण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि यहां पुल बन जाना चाहिए था, लेकिन अभी तक पुल का निर्माण नहीं हुआ है। उन्होंने सरकार से इस मामले पर ध्यान देने की मांग की।इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।








