देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, सीमेंट से लदा 16 टायर का ट्रक पलटा; दो की मौत, दो घायल-Newsnetra
देहरादून में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मोहब्बेवाला में सीमेंट से लगा 16 टायर वाला बड़ा ट्रक पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के दौरान एक बाइक भी ट्रक की चपेट में आ गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।







